सीकर

Rajasthan Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार कार का कहर, दादी-पोती को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और पोती की जान चली गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही दोनों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 01, 2026
दादी पार्वती देवी-पोती अंबिका कंवर। फाइल फोटो- पत्रिका

सीकर (रींगस)। सीकर जिले में रींगस क्षेत्र के ग्राम सरगोठ स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही दादी-पोती को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में 70 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी प्रभु सिंह एवं 13 वर्षीय अंबिका कंवर पुत्री भवानी सिंह, निवासी सिंगोद कला, थाना गोविंदगढ़, गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत को लेकर बड़ा खुलासा, कंपाउंडर ने किया था ऐसा काम, यहां जानें

कार चालक फरार

लोगों ने घायलों को तुरंत रींगस उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पार्वती देवी के पोते जितेंद्र ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह वीडियो भी देखें

सबसे छोटी थी अंबिका

परिजनों के अनुसार, पार्वती कंवर के बेटे भवानी सिंह राजपूत का दो माह पहले साइलेंट अटैक से निधन हो गया था। वह मकानों में पेंटिंग का काम करते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए उनकी पत्नी सरोज कंवर सिलाई का काम कर रही हैं। परिवार में सबसे छोटी पोती अंबिका थी, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी बड़ी बहन मोनिका फर्स्ट ईयर में अध्ययनरत है, जबकि बहन रीतिका भी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार का एक बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है।

ये भी पढ़ें

Jaipur: जयपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, पांव कटकर दूर गिरा, मौके पर ही मौत

Also Read
View All

अगली खबर