सिंगरौली

बेटी की जान बचाने मौत से भिड़ गई मां, तेंदुए के मुंह से बच्ची को छुड़ा लाई

जंगल में मां के साथ गई नौ साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मां तेंदुए के मुंह में फंसी बेटी को बेबस देख रही थी। साहस दिखा वह तेंदुए से भिड़ गई और उसे वहां से भगा दिया...पढें पूरी खबर।

less than 1 minute read

MP News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जंगल में मां के साथ गई नौ साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मां तेंदुए के मुंह में फंसी बेटी को बेबस देख रही थी। साहस दिखा वह तेंदुए से भिड़ गई और उसे वहां से भगा दिया, लेकिन वह बेटी को बचा न सकी।

घटना जिले के सरई वन क्षेत्र के कनवार-लांघिया जंगल की है। सोमवार की शाम चार बजे बेलगांव निवासी आरती जायसवाल अपनी बेटी रोशनी (9) व एक अन्य महिला के साथ लकड़ी बीनने गई थी। यहां घने जंगल के बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए(Leopard) ने हमला कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

तेंदुए ने हमले से वे घबराकर भागने लगे। इस बीच तेंदुए ने बेटी रोशनी की गर्दन को मुंह में दबोंच लिया। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग निकला। बच्ची के गर्दन पर तेंदुए ने दांतों से गहरा घाव किया, जिससे काफी खून बह गया। सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

बच्ची को बचाने तेंदुए से भिड़ गई मां

जंगलमें तेंदुए ने घात लगा उन पर हमला किया। पहले तो वे बेसुध भागने लगीं। फिर बेटी रोशनी के ख्याल में रोशनी वापस लौटी। वह तेंदुए के मुंह में फंसी बेटी को बेबस देख रही थी। साहस दिखा वह तेंदुए से भिड़ गई और उसे वहां से भगा दिया, लेकिन वह बेटी को बचा न सकी।

Updated on:
25 Feb 2025 09:37 am
Published on:
25 Feb 2025 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर