7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनपटी पर रखा कट्टा और चला दी गोली, दर्दनाक मौत

Morena Suicide News : 26 वर्षीय युवक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने अपने घर के पीछे बने एक मैरिज गार्डन में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 24 Feb 2025, 2:01 PM IST

Morena Suicide News

Morena Suicide News

MP News :मध्यप्रदेश के मुरैना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 26 वर्षीय युवक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने अपने घर के पीछे बने एक मैरिज गार्डन में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढें- जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला मुरैना(Morena Suicide News) जिले के बड़ोखर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिला सीएसपी दीपाली चंदोलिया के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 5 बजे सोनू उपाध्याय नामक युवक बिना किसी को बताए अपने घर के पीछे मौजूद मैरिज गार्डन के पास गया। युवक ने अचानक एक अवैध कट्टा अपनी कनपटी पर रखा और खुद को गोली मार ली। घटना का पता लगते ही परिजन ने सूचना दी।

ये भी पढें- आज से ये रास्ते रहेंगे बंद, इधर जाने से बचें, देखें डायवर्जन प्लान

वजह का नही चला पता

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। युवक ने आत्माहत्या किस वजह से की इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।