सिरोही

Weather Update: माउंट आबू में सर्दी के तेवर तीखे, 44 दिन बाद न्यूनतम तापमान 0 डिग्री; खुले मैदानों में बिछी बर्फ की चादर

Mount Abu Weather Update: उत्तरी भारत में हो रहे हिमपात के असर से पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में सर्दी के तेवर तीखे हो गए।

2 min read
Jan 03, 2026
ज्ञान सरोवर मार्ग पर वन्य क्षेत्र में घास पर जमी बर्फ। फोटो: पत्रिका

माउंट आबू। उत्तरी भारत में हो रहे हिमपात के असर से पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में सर्दी के तेवर तीखे हो गए। शुक्रवार नववर्ष का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद न्यूनतम पारे में यकायक सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिससे खुले मैदानों, वाहनों की छतों, सोलर प्लेटों, पेड़-पौधों के पत्तों, खेतों और खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

हाड कंपकंपा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से 25 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह-शाम बर्फीली हवाएं सताती रही। कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सुबह दिन चढऩे तक पर्यटक व शहरवासी होटलों व घरों में ही दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोग भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे और जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया आसमान साफ होने से चटख धूप खिल आई, तब जाकर ठंड से कुछ राहत मिली।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार क्यों नहीं पड़ रही हाड़ कंपाने वाली सर्दी, जान लीजिए इसके बड़े कारण

44 दिन बाद न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर

माउंट आबू में 19 नवम्बर को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर रहा था। इसके बाद तापमापी के पारे में लंबे समय तक उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलता रहा। अब उत्तरी भारत में हो रहे हिमपात के असर से शुक्रवार को 44 दिनों के बाद तापमापी का पारा फिर शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे सर्दी के तेवर तीखे होने से लोगों को सुबह परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खुले मैदानों में बिछी बर्फ की चादर

सुबह खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों, खेतों, पेड़-पौधों आदि पर भी बर्फ की परत जम गई। दिन में आसमान साफ रहने से धूप सेंकने को लोग अपने घरों की छतों, सडक़ों के किनारों पर खड़े रहे। सर्दी से बचाव को लोगों ने भारी भरकम ऊनी लबादों में लिपटकर चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापे। गर्म व्यंजनों, कड़ाही का दूध, गर्म मूंगफली आदि का भी सेवन किया। दिनचर्या विलंब से शुरू होने के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान भी देरी से खुले। सुबह-

सुबह-शाम बर्फीली हवाओं ने सताया

सुबह-शाम बर्र्ली हवाएं चलने से लोगों के धूजणी छूटी। लोग गर्म वस्त्रों में भी कंपकंपाते रहे। तापमान में बार-बार हो रहे परिवर्तन के चलते मौसमी व्याधियों सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से भी लोगों को परेशान होते देखा गया। दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करने आये सैलानियों ने भी भारी भरकम ऊनी कपड़ों का सहारा लेकर ही पर्यटन का आनंद लिया।

यह रहा बीते सप्ताह के तापमान का सफर

दिनांकन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
27 दिसंबर325
28 दिसंबर126
29 दिसंबर227
30 दिसंबर327
31 दिसंबर824
1 जनवरी724
2 जनवरी025

ये भी पढ़ें

Four-Lane Road: राजस्थान में यहां बनेगा 60KM लंबा मेगा हाईवे, 3 बाईपास और फ्लाईओवर से रफ्तार पकड़ेगा ट्रैफिक; 862 करोड़ होंगे खर्च

Also Read
View All

अगली खबर