सिरोही

Weather Update : माउंट आबू में -3 डिग्री पहुंचा पारा, राजस्थान में 19-20 जनवरी को बारिश का IMD अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जनवरी व 20 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान के माउंट आबू में सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा माइनस तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

3 min read
माउंट आबू। सालगांव जाने वाले मार्ग पर एक मैदान में जमी बर्फ। फोटो पत्रिका

Weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जनवरी व 20 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। आइएमडी के अनुसार राजस्थान में 16 जनवरी तक शीत लहर बनी रहेगी। अगले 5 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन अगले 5-6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में सुबह के समय घना कोहरा जारी रह सकता है।

इसी प्रकार से 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव के दिनों में कुछ क्षेत्रों में अलसुबह के समय घने कोहरे के साथ पाला पड़ने से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई गई है।

ये भी पढ़ें

Hirapura Bus Terminal : जयपुर की जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, हीरापुरा बस टर्मिनल आज से होगा शुरू, जानें क्या होंगे फायदे

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पर्यटन स्थल माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से इस सीजन में पहली बार तापमापी का पारा जमाव बिंदू से नीचे माइनस तीन (-3) डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे बुधवार का दिन इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

माउंट आबू। एक जलाशय के किनारे जमी बर्फ की परत को निकालता लक्ष्मण राणा। फोटो पत्रिका

खुले स्थानों व जलाशयों के किनारे जमी बर्फ की परत

न्यूनतम पारा माइनस 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से खुले मैदानों, उद्यानों और खेतों में पेड़-पौधों के पत्तों, सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों व जलाशयों के किनारों पर सुबह बर्फ की गहरी परत जम गई। माउंट आबू के दूरदराज के गांवों में तो खुले स्थान बर्फ जमने से सफेद नजर आए। सुबह सूरज उगने के बाद ही लोग रजाइयों से बाहर निकले।

बर्फीली हवा ने सताया, अलाव का लिया सहारा

दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा चलने से धूप का असर फीका रह। दिनभर शरीर को चुभने वाली शीतलहर ने लोगों को सताया। शाम ढलते ही फिर से लोगों को भारी ऊनी कपड़ों में लिपटने को मजबूर कर दिया। सर्दी से राहत पाने के लिए जगह-जगह लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापते दिखे।

माउंट आबू। गोरा छपरा के नजदीक एक खेत में गेहूं पर जमी बर्फ। फोटो पत्रिका

सड़कों व बाजारों में जल्दी पसरा सन्नाटा

माउंट आबू में अक्सर देर रात तक सड़कों व बाजारों में रहने वाली रौनक भी कुछ दिन से नजर नहीं आ रही। शीतलहर ने देर शाम को ही लोगों को घरों और होटलों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। इससे रात को जल्दी ही सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। सर्दी से कच्ची बस्ती के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सर्द हवाओं से बचने के लिए पशुओं को भी लोगों के घरों के बरामदों व पेड़ों के झुरमुटों का आश्रय लेना पड़ा। सवेरे वाहन चालकों को वाहन स्टार्ट करने में धक्का परेड करना पड़ा।

गत 10 वर्षों में 14 जनवरी को यह रहा न्यूनतम पारा

2016 - 6 डिग्री सेल्सियस
2017 - 2 डिग्री सेल्सियस
2018 - 7 डिग्री सेल्सियस
2019 - 6.4 डिग्री सेल्सियस
2020 - 0 डिग्री सेल्सियस
2021 - 1 डिग्री सेल्सियस
2022 - -5 डिग्री सेल्सियस
2023 - -4 डिग्री सेल्सियस
2024 - 0 डिग्री सेल्सियस
2025 - 0.8 डिग्री सेल्सियस
2026 - -3 डिग्री सेल्सियस।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Jaipur Traffic : जयपुर पुलिस ने चेताया, सावधान…जरूरी काम हो तभी घर से निकलें, जानें क्या है मामला?

Published on:
15 Jan 2026 09:54 am
Also Read
View All

अगली खबर