सिरोही

Good News: राजस्थान के इस शहर में अब नहीं होगा ब्लैक आउट ! डिस्कॉम ने जनता को दिया बड़ा तोहफा

आबूरोड के मुख्य बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में डिस्कॉम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेललाइन के नीचे नई फीडर केबल बिछने से अब तकनीकी खराबी की स्थिति में भी ब्लैक आउट की आशंका नहीं रहेगी।

2 min read
Feb 21, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

आबूरोड। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अब ब्लैक आउट की संभावना नहीं रहेगी। हाल ही में डिस्कॉम ने रेललाइन के नीचे से नई फीडर केबल बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया है। शीघ्र सिटी फीडर को दो भागों में बांटकर पुरानी और नई फीडर केबल से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली मिलेगी और बार-बार बिजली कट की समस्या से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Jodhpur: शादी से ठीक पहले दो दुल्हनों ने दी अपनी जान, दोनों सगी बहनें, चीख-पुकार और मातम में बदला खुशियों का माहौल

रेलवे प्रशासन से पत्राचार

शहर डिस्कॉम (ओएंडएम) कार्यालय की ओर से रेललाइन के नीचे से गुजर रही एकमात्र पुरानी फीडर केबल में खराबी होने पर मुख्य बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सौ फीसदी ठप होने की समस्या से रेलवे विभाग को अवगत कराया गया और नई फीडर केबल बिछाने की अनुमति के लिए पत्राचार किया गया।

इस पर रेलवे ने करीब एक लाख रुपए की डिमांड राशि जमा करवाने व पांच लाख रुपए की बैंक गारंटी की शर्त रखी। डिस्कॉम ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई पूरी की। इसके बाद रेलवे ने रेललाइन के नीचे केबल बिछाने की अनुमति दे दी।

आधा शहर अंधेरे में डूबने का था खतरा

वर्तमान में रेललाइन के नीचे से गुजर रही पुरानी फीडर केबल से मुख्य बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है। कभी केबल में तकनीकी खराबी आ जाती तो क्षेत्र कई दिनों तक अंधेरे में डूब सकता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए डिस्कॉम ने रेललाइन के नीचे से एक और अतिरिक्त फीडर केबल बिछाने की कार्रवाई शुरू की। अब एक केबल में खराबी होने पर दूसरी केबल से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बनाए रखी जा सकेगी और साथ ही सिटी फीडर को दो भागों में बांटकर बिजली दी जा सकेगी। इससे वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से होने वाली समस्या का भी निवारण होगा।

जीएसएस के लिए जमीन मांगी

डिस्कॉम की ओर से बाजार क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में नए जीएसएस के लिए भी नगरपालिका व उपखंड अधिकारी से भूमि उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा गया है। लेकिन इस बारे में अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

इनका कहना है

रेललाइन के नीचे से नई फीडर केबल डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है। शीघ्र सिटी फीडर को दो भागों में बांटकर पुरानी और नई फीडर लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। नई केबल व्यवस्था से मुख्य बाजार क्षेत्र में पूरी तरह बिजली आपूर्ति ठप नहीं होगी।

  • जगदीश चारण, सहायक अभियंता, डिस्कॉम (ओएंडएम) कार्यालय, आबूरोड

ये भी पढ़ें

Rajasthan Water Project: राजस्थान के 4 जिलों को कब मिलेगा पानी? 3645 करोड़ के अहम प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट

Also Read
View All

अगली खबर