CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने 548 करोड़ रुपये की योजनाओं की जनता को सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार-यूपी का रिश्ता राम-सीता जैसा अटूट है।
CM Yogi Adityanath News: बिहार में NDA की रिकॉर्ड जीत के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने दोनों राज्यों (यूपी-बिहार) के बीच संबंधों की तुलना भगवान राम और देवी सीता के पवित्र बंधन से की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच "अटूट और मजबूत" रिश्ता है।
सोनभद्र में 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने 548 करोड़ रुपये की 432 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश और बिहार एक साझा संस्कृति, साझा विरासत और साझा संकल्प के प्रतीक हैं। भगवान राम और जानकी माता (सीता) के बीच के पवित्र बंधन की तरह दोनों राज्यों के बीच का रिश्ता अटूट और मजबूत है।"
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए CM योगी ने कहा, '' रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके, बिहार के लोगों ने विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए डबल इंजन वाली NDA सरकार में अपना निरंतर विश्वास जताया है। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय हित और विकास की नीतियों को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।''
उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार में NDA के पिछले रिकॉर्ड के बारे में जिक्र भी किया। साथ ही 'जंगल राज', अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस-RJD की आलोचना की। सोनभद्र को उत्तर प्रदेश की ऊर्जा राजधानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया।
| क्रमांक | परियोजना / कार्य | लागत (₹ करोड़) | विवरण |
|---|---|---|---|
| 1 | कोलिया घाट पुल (सोन नदी पर, घोरावल-शिल्पी-कोडारी मार्ग) | 80 | पुल का आधिकारिक उद्घाटन |
| 2 | बलुई–मीतापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण | 26 | सड़क उन्नयन कार्य पूरा |
| 3 | उरमौरा–राजपुर मार्ग (वाया बसौली–बहुआर–रघुनाथपुर–सिंदूरी) का चौड़ीकरण | 13.68 | मार्ग का चौड़ीकरण |
| 4 | 48वीं वाहिनी PAC के लिए नए बैरक | 12.37 | 200 कर्मियों की क्षमता वाले नए बैरक |
| 5 | पुलिस लाइन में पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए छात्रावास/बैरक | 9.62 | 150 पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए बैरक |
| 6 | जिला ग्राम्य विकास संस्थान के आवासीय एवं अनावासीय भवन | 30.78 | नए भवनों का निर्माण |
| 7 | नवीन एकीकृत विशेष माध्यमिक विद्यालय | 24.59 | विद्यालय निर्माण |
| 8 | घोरावल–कोहरथा–शिवद्वार मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण | 12.51 | सड़क विकास |
| 9 | नवसृजित ओबरा तहसील के आवासीय भवन | 11 | तहसील भवन निर्माण |
| 10 | थाना जुगैल में 3 टाइप-A एवं 23 टाइप-B आवास | 8.54 | पुलिस आवास निर्माण |
| 11 | नगर पालिका परिषद में कल्याण मंडपम | 5.22 | कल्याण मंडपम का शिलान्यास |
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चोपन में आयोजित आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए CM योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी गौरव को आधुनिक विकास से जोड़ना है। योगी ने विश्वास जताया कि बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरित होकर, उत्तर प्रदेश के आदिवासी राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और समृद्धि में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।