खास खबर

CBSE का बड़ा फैसला: विदेश में पढ़ने के लिए बनाए नए नियम, स्टूडेंट्स को रखनी होगी ये सावधानी

CBSE LoC Submission: लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स एलओसी से संबंधित दिशा निर्देश जारी करते हुए सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 12:08 PM IST
cbse

CBSE: चित्तौड़गढ़।सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स एलओसी से संबंधित दिशा निर्देश जारी करते हुए सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसमें अभिभावकों से कहा गया है कि वर्तमान समय में शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इसके बाद लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स एलओसी सबमिशन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। सीबीएसई स्कूलों से जुड़े शिक्षकों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान चयनित विषयों की गलत जानकारी बोर्ड परीक्षा में बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है।

लिस्ट ऑफ कैंडिडेट एलओसी सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत तथा विषय संबंधी गलत सूचना को ठीक नहीं किया जा सकेगा। अभिभावक विद्यार्थी का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि पूरी तरह सही भरें तथा शॉर्ट फॉर्म का उपयोग न करें।

रजिस्ट्रेशन के दौरान जानकारी भरे

जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए या भविष्य में रोजगार व अन्य प्रयोजन के लिए विदेश जाना चाहते हैं। वे अनिवार्य तौर पर रजिस्ट्रेशन के दौरान सरनेम की जानकारी भरें। इसके पीछे कारण है कि कई देशों ने सरनेम की जानकारी को अनिवार्य कर रखी है।

ग्रामीण क्षेत्र में गांवों के बच्चों के नाम के आगे सरनेम कई बार छूट जाता है या फिर घरवालों की ओर से लिखवाया नहीं जाता। ऐसे में अब सीबीएसइ स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के नाम के आगे सरनेम लिखवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Updated on:
23 Sep 2024, 12:08 PM IST
Published on: