खास खबर

2 लड़कियों ने रेलवे ऑफिसर को मिलने बुलाया, बंधक बनाकर उतरवाए कपड़े; फिर अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी को भेजे

Barmer Crime News: पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल कर दो युवतियों को हिरासत में ले लिया।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2025, 12:38 PM IST
honey trap
demo image

बाड़मेर। रेलवे में पदस्थापित मुख्य आरक्षक परिवेक्षक को दो युवतियों ने मिलकर हनीट्रैप में फंसा लिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल कर दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस थाना सदर थानाधिकारी ने बताया कि मामले के अनुसार रेलवे विभाग में पदस्थापित मुख्य आरक्षक परिवेक्षक ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि दो माह पहले रेलवे स्टेशन पर टिकट पूछताछ के दौरान मेरा संपर्क एक युवती से हुआ। वह युवती लगातार मुझसे टिकट पूछताछ के लिए कॉल करती थी। इसके पांच-छह दिन बाद उसने अपनी सहेली से मेरा परिचय करवाया। जिससे उसकी बातचीत हुई।

उस युवती ने सोमवार को कॉल किया और मुझे चामुंडा चौराहे के पास बुलाया। स्टेशन से रवाना हुआ और पैदल ही वहां पहुंच गया। वहां युवती स्कूटी लेकर आई और मुझे लेकर अपने किराए के कमरे पर ले गई। जहां कुछ देर हमारी बातचीत हुई। इस दौरान युवती किसी से फोन पर बात कर रही थी। कुछ ही देर में दो युवक वहां पहुंच गए।

मारपीट कर हाइवे पर छोड़ा

रिपोर्ट में बताया कि युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। कपड़े उतार दिए और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने महिला थाने में मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद अश्लील वीडियो मेरे पत्नी के नंबर पर भेज दिया। इसके बाद मारपीट कर मुझे हाइवे पर छोड़ दिया।

दो युवतियों को किया दस्तयाब

जांच कर रहे हैं हनीट्रैप में फंसाने को लेकर एक प्रकरण सदर थाने में दर्ज हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर डिप्टी जांच कर रहे हैं। दो युवतियों को दस्तयाब किया है। मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
-नरेंद्रसिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर

Updated on:
2 Apr 2025, 12:38 PM IST
Published on: