जयपुर

Basant Panchami Gifts : बसंत पंचमी पर सीएम भजनलाल आज विद्यार्थियों को देंगे कई सौगातें, फ्री साइकिल और ट्रांसपोर्ट वाउचर बांटेंगे

Basant Panchami Gifts : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में सरस्वती वंदन, युवा संवाद और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक में शिरकत करेंगे। साथ ही सीएम भजनलाल विद्यार्थियों को कई सौगातें देंगे।
less than 1 minute read
Rajasthan Chief Minister Bhajanlal today Basant Panchami give several gifts to students including free bicycles and transport vouchers
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Basant Panchami Gifts : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में सरस्वती वंदन, युवा संवाद और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शिरकत करेंगे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा विद्यार्थियों को कई सौगातें देंगे।

निःशुल्क साइकिल वितरण होगा

कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान भर में लाखों विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना की जाएगी।

राजकीय विद्यालयों में होगा मेगा पीटीएम

प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम का यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा शैक्षिक सहभागिता कार्यक्रम होगा। इसमें अभिभावक अपने बच्चों के शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित जानकारी शिक्षकों से साझा मंच पर प्राप्त करेंगे।

युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता संग कार्य कर रही है राज्य सरकार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हाल ही में, 1 लाख भर्तियों का परीक्षा कैलेण्डर जारी किया गया है, वहीं अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

साथ ही, राज्य सरकार ने युवा नीति-2026, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं रोजगार नीति-2026 भी जारी की है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
23 Jan 2026 08:47 am