खेल

Commonwealth Games 2026 में क्यों नहीं दिखेंगे भारतीय पहलवान और बैडमिंटन स्टार? ये है असली वजह

बर्मिघंम में आयोजित Commonwealth Games 2022 में टीम इंडिया ने कुल 61 मेडल अपने नाम किया था, जिसमें रेसलिंग से 6, टेबल टेनिस के 4 और बैडमिंटन से 3 मेडल आए थे। लेकिन अब ये तीनों गेम्स इस बार शामिल नहीं हैं।
2 min read
Jul 21, 2026
Team India At CWG 2026
पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया और हरमनप्रीत कौर (फोटो- IANS)

Games and Discipline at CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन होना है, जो 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस आयोजन में 10 खेलों की 215 स्पर्धाएं होंगी, जिनमें भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी। हालांकि, इस बार बैडमिंटन, रेसलिंग और टेबल टेनिस के इवेंट्स नहीं होंगे। इसके अलावा हॉकी और क्रिकेट जैसे खेलों को भी बाहर रखा गया है, जिसकी वजह से भारत के पदकों की संख्या पर असर पड़ना तय है।

126 एथलीट जाएंगे ग्लासगो

भारत की ओर से इस बार 126 एथलीट हिस्सा लेंगे, जिनमें 78 पुरुष और 48 महिला एथलीट शामिल हैं। ये खिलाड़ी 8 अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लेंगे। पिछली बार भारत ने सबसे ज्यादा पदक रेसलिंग में जीते थे, जिसमें 12 पदक शामिल थे। इसके अलावा टेबल टेनिस में 7 और बैडमिंटन में भी 6 पदक आए थे। सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल रेसलिंग में आए थे, जहां भारत ने 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इसके अलावा टेबल टेनिस में भारत ने 4 और बैडमिंटन में 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। लेकिन इस बार ये तीनों खेल कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर कर दिए गए हैं।

CWG 2026 में शामिल गेम्स

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 खेल शामिल हैं, जिनमें एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग, पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बॉल्स, पैरा बॉल्स, 3x3 बास्केटबॉल और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं। इसके अलावा हॉकी और क्रिकेट को भी इस बार शामिल नहीं किया गया है। साथ ही सभी रैकेट स्पोर्ट्स को भी बाहर कर दिया गया है।

कई खेलों के बाहर होने के बावजूद इस बार ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, विश्व बॉक्सिंग चैंपियन लवलीना बोरगोहेन और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आएंगे। इन स्टार्स के मुकाबलों को भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और Sony LIV ऐप पर देखा जा सकता है। इसके अलावा प्रमुख मुकाबलों और स्पर्धाओं का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी किया जाएगा।

क्यों शामिल नहीं हुए क्रिकेट और हॉकी?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर को मिली थी लेकिन अचानक उसके हटने के बाद ग्लास्गो की लेट एंट्री हुई। स्कॉटलैंड ने शॉर्ट नोटिस पर होस्टिंग संभाली, जिसके बाद कम बजट की वजह से कॉस्ट-कटिंग की गई। यही वजह है कि Birmingham 2022 गेम्स में शामिल 19 स्पोर्ट्स की बजाय Glasgow 2026 में सिर्फ 10 स्पोर्ट्स रखे गए। यही वजह है कि क्रिकेट, हॉकी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों को बाहर कर दिया गया।

Updated on:
21 Jul 2026 04:32 pm
Published on:
21 Jul 2026 01:22 pm
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को किया बड़ा चैलेंज