श्री गंगानगर

दो बच्चों सहित लापता हो गई थी विवाहिता, तीनों के शव नहर में मिले, मचा कोहराम

नहर में विवाहिता ( Woman's body found in canal ) और एक बच्चे का शव रविवार शाम को मिला है। पुलिस ( sri ganganagar police ) मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ( mother suicide with her child ) प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने आया है कि वह स्कूटी पर सवार हो कर गई थी और गांव खाटलबाना स्थित वाईफ्रिकेशन नहर में बच्चो सहित छलांग ( jumping in canal ) लगा दी।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2019, 10:57 PM IST
Feature image

केसरीसिंहपुर.

कमीनपुरा के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां विवाहिता और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। विवाहिता और एक बच्चे का शव एक जगह और दूसरे बच्चे का शव दूसरी जगह मिला है। एफ नहर में विवाहिता ( Woman's body found in canal ) और एक बच्चे का शव रविवार शाम को मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को नहर से निकाल कर अपने कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। इसी तरह श्री करणपुर थाना के गांव 47 एफ में भी नहर में विवाहिता के दूसरे बच्चे का शव मिला है। पुलिस ( sri ganganagar police ) मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

दो बच्चों सहित घर से लापता हो गई थी ( mother suicide with her child )

इस बारे में मिली जानकारी अनुसार मिर्जेवाला निवासी बलवंत राय पाहुजा की पुत्री निशा रानी शनिवार शाम को अपने दो बच्चों सहित खाटलबाना स्थित अपने ससुराल के घर से लापता हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने आया है कि वह स्कूटी पर सवार हो कर गई थी और गांव खाटलबाना स्थित वाईफ्रिकेशन नहर में बच्चो सहित छलांग ( jumping in canal ) लगा दी।

इलाके में मचा कोहराम

इस बारे में रविवार शाम 5 बजे विवाहित महिला व एक बच्चे का शव कमीनपुरा एफ नहर में मिलने की सूचना मिली वहीं दूसरे बच्चे का शव करणपुर के गांव 47 एफ में मिला है। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया हैै।

लापता होने की खबरें सोशल मीडिया हो रही थीं वायरल

निशा रानी पास के कीड़ी गांव प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। उसके खाटलबाना से शनिवार को बच्चों सहित लापता होने की खबरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
29 Sep 2019, 10:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा