श्री गंगानगर

Rajasthan: एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही पर साथी कांस्टेबल की पत्नी से रेप का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Rajasthan Rape Case: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक सिपाही पर अपने साथी कांस्टेबल की पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगा है।
less than 1 minute read
Rajasthan Police
प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में कांस्टेबल की पत्नी से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक सिपाही पर अपने साथी कांस्टेबल की पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सुमित गोदारा ने लोन दिलाने का झांसा देकर उसे कार्यालय से बाहर बुलाया और रास्ते में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। बाद में आरोपित ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गत 18 अक्टूबर को वह पति के इलाज के लिए श्रीगंगानगर आई तब सुमित ने उसे शिव चौक पर बुलाया और उसके पति का जनसेवा हॉस्पिटल में इलाज कराने की बात कही। उसे धोखे से लालगढ़ जाटान गांव में एक सूने मकान में ले गया और वहां कमरे में जबरदस्ती बलात्कार किया। फिर उसे रेलवे स्टेशन छोड़कर भाग गया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी द्वारा वीडियो वायरल करने और लॉरेंस गैंग से हत्या करा देने की धमकी भी दी गई। घटना की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई गई है और जांच एससी/एसटी सैल के पुलिस उप-अधिकारी विष्णु

Updated on:
25 Oct 2025 07:37 am
Published on:
25 Oct 2025 07:37 am
Also Read
View All
श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस

Rajasthan Panchayat Elections : 2 संतान की शर्त खत्म, श्रीगंगानगर के गांवों में अब बदलेगा समीकरण, पुराने चेहरे लौटे

राजस्थान: शराब पार्टी के बाद दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या, महिला से कथित संबंध को लेकर विवाद की चर्चा

Rajasthan: बेटियों ने दिया पिता की पार्थिव देह को कंधा, अंतिम संस्कार की रस्मों में भी हुईं शामिल

राजस्थान में ड्रोन के जरिए PAK से मंगवाते हेरोइन, पति-पत्नी चला रहे थे पूरा नेटवर्क; दुबई हवाला कनेक्शन भी आया सामने