श्री गंगानगर

Fire In Ganganagar: माचिस की तीली बनी आफत, पेट्रोल में लगी आग ने दुकान को किया राख, इलाके में मचा हड़कंप

रावलामंडी में एक पंचर की दुकान में माचिस की तीली से पेट्रोल में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर युवक झुलस गया।

2 min read
दुकान में लगी भीषण आग। फोटो- पत्रिका

रावलामंडी। डंडी रोड स्थित वाटर वर्क्स के पास एक पंचर लगाने की दुकान में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। तुरंत रावला पुलिस थाना और पानी के टैंकर चालकों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और टैंकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और टैंकर चालकों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Pali Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात में जा रहे बाइक सवार को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार दुकान में रखा पेट्रोल फर्श पर बिखरा हुआ था। दुकान मालिक उस समय पूजा कर रहा था। इसी दौरान माचिस की जलती तीली पेट्रोल पर गिर गई, जिससे अचानक आग भभक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे नए-पुराने टायर, रबर सामग्री और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

आग की चपेट में आया युवक

दुकान मालिक चेतराम अपने बेटे राजेश कुमार के साथ दुकान पर मौजूद था। आग लगने के समय राजेश कुमार पेट्रोल के पास ही काम कर रहा था, जिससे वह आग की चपेट में आ गया और उसके पैर के पंजे झुलस गए। उसे तुरंत रावला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक ग्राहक ओमप्रकाश नायक भी दुकान में मौजूद था। आग भड़कते ही तीनों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

गैस सिलेंडर में लगी आग, टला बड़ा हादसा

आग के दौरान दुकान में रखा एक छोटा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद टैंकर चालक शाह बरियाम खान ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय युवकों की मदद से जलते सिलेंडर को दुकान से बाहर निकाला। बाद में गीली बोरी डालकर आग बुझाई गई और सिलेंडर को नहर के पास खाली स्थान पर सुरक्षित रखा गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर एसआई गिरधारी सिंह, प्रशासक दिनेश सोनी और मंडी पटवारी राजकुमार मीणा मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग के जेईएन रोहित छींपा ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: ACP ऑफिस पर पत्थरों की ‘बारिश’ से मचा हड़कंप, छज्जा-दरवाजा टूटा, फर्श पर गहरे गड्ढे
Also Read
View All