श्री गंगानगर

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 7:22 PM IST
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

करीब पांच साल पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मंगलवार को अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा और दस हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया।

अपर लोक अभियोजक दिनेश नागपाल ने बताया कि 21 जनवरी 2013 को भागसर लालगढ़ जाटान निवासी पूर्णराम पुत्र धन्नाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई केवलराम दादी सास की मृत्यु के बाद चक अबोहरिया पंजाब में गए थे। जहां बड़ा भाई शंकरलाल के मकान में चला गया। वहां झगड़ा हो गया और शोर होने पर जब वह गया तो देखा कि अबोहरिया निवासी भंवरलाल पुत्र पुरखाराम ने उसके भाई केवलराम के सिर में कांपा से हमला कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश गया।

आरोपी मौके से भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। 26 जनवरी को उसने बीकानेर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच के बाद मामले में धारा 302 और जोड़ दी। मामले में पुलिस ने चालान पेश कर दिया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद एडीजे नंबर दो के पीठासीन अधिकारी पलविन्द्र सिंह ने आरोपी को हत्या का दोषी पाया। जिसको धारा 302 में आजीवन कारावास व दस हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया। अर्थ दण्ड जमा नहीं कराने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए।

Read more news.....

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम