श्री गंगानगर

पुलिस को देख बैग लेकर भागने लगा युव​क, दबोच कर ली तलाशी तो निकलीं चार हजार से ज्यादा नशीली गोलियां

पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से चार हजार दो सौ बीस नशीली गोलियां ( Intoxicating Tablets ) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार कस्वां ( Sri Ganganagar Police ) ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश और हाई अलर्ट के मद्देनजर गठित पुलिस की टीम शनिवार सुबह हाईवे रोड पर विजयनगर फांटे पर गश्त कर रही थी। ( sri ganganagar crime news )
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 10:00 PM IST
man arrested with four thousand Intoxicating tablets seized
man arrested with four thousand Intoxicating tablets seized

श्रीगंगानगर/राजियासर
पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से चार हजार दो सौ बीस नशीली गोलियां ( Intoxicating Tablets ) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार कस्वां ( Sri Ganganagar police ) ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश और हाई अलर्ट के मद्देनजर गठित पुलिस की टीम शनिवार सुबह हाईवे रोड पर विजयनगर फांटे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान हाईवे रोड स्थित निर्माणाधीन पुल के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति हाथों में बैग लिए हुए खड़ा था। पुलिस की जीप देखकर वह व्यक्ति अपने हाथों में पकड़े बैग को लेकर भागने लगा।

पुलिस को हुआ शक... ( Sri Ganganagar crime news )

पुलिस ने बताया कि युवक की इस हरकत पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे घेर कर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान युवक के काले रंग के बैग से चार हजार दो सौ बीस नशीली गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कराङवाला रामपुरा भटिंडा (पंजाब) निवासी जगसीरसिंह पुत्र इकहत्तरसिंह बताया। पूछताछ में आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

'दस माह में यह बारहवीं कार्रवाई'

थाना प्रभारी सुरेश कुमार कस्वां ने बताया कि आरोपी ने उक्त अवैध नशीली गोलियां बाप जिला जोधपुर बिजली घर के पास किसी ढाबे से लेकर आना बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की ओर से दस माह में यह बारहवीं कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में कांस्टेबल विनोद कुमार, भंवरलाल व दुर्गादत्त शामिल रहे।

( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
4 Jan 2020, 10:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा