श्री गंगानगर

Video : एक लाख रुपए के लिए कर दी दामाद की हत्या

जवाहरनगर थाना इलाके में चक एक डी छोटी साधुवाली में एक लाख रुपए के लिए ससुराल पक्ष वालों ने दामाद की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 7:58 PM IST
murder
murder

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना इलाके में चक एक डी छोटी साधुवाली में एक लाख रुपए के लिए ससुराल पक्ष वालों ने दामाद की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। झगड़े में घायल दामाद ने शुक्रवार रात को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। एक लाख रुपए के लिए कर दी दामाद की हत्या ।

झगड़े में घायल दामाद ने तोड़ा दम

पुलिस ने बताया कि चक एक डी छोटी साधुवाली निवासी रामदेव (35) पुत्र जगदीश झगड़े में घायल होकर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती हुआ था। जहां उसने 29 अक्टूबर को पर्चा बयान के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष वालों ने उससे एक लाख रुपए मांगे थे। उसने एक लाख के बजाय पचास हजार रुपए दे दिए। इससे ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए और उसके घर आ गए।

यहां आकर ससुर रामकुमार, मामा ससुर सुरजाराम, भाभी अल्का, राकेश, सुधीर, दर्शन मक्खन व दो अन्य व्यक्तियों ने उससे मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए। शुक्रवार देर रात को रामदेव ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। शव को रात को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शनिवार सुबह जवाहरनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक चंद्रकला व पुलिस जाब्ता राजकीय अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट में हत्या की धारा 302 ओर जोड़ दी गई है ।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची