श्री गंगानगर

राजस्थान के युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत: दिल्ली जाते समय ‘काल’ बना सफर, शोक में आधे दिन के लिए बाजार और मंडी में सन्नाटा

दिल्ली जाते समय दर्दनाक हादसे में घड़साना के युवा इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरसा-डबवाली के पास उनकी कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे की खबर मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
less than 1 minute read
Engineer Apoorva Garg dies
Engineer Apoorva Garg dies (Patrika Photo)

Engineer Apoorva Garg dies: घड़साना (श्रीगंगानगर): नई मंडी से दिल्ली जा रहे युवा इंजीनियर की शनिवार तड़के सिरसा-डबवाली के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके ताया विजय कुमार गर्ग घायल हो गए।

बता दें कि हादसा सिरसा बाइपास दिल्ली रोड पर सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक छा गया। शोक स्वरूप आधे दिन किराना मार्केट बंद रहा और धान मंडी में दोपहर तीन बजे बाद कृषि जिंसों की बोली रोक दी गई।

स्वास्थ्य जांच के लिए जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी विजय कुमार गर्ग के दिल्ली में इलाज चलने के कारण स्वास्थ्य जांच के लिए कार से रवाना हुए। सहयोग के लिए उनके छोटे भाई जीवन गर्ग के पुत्र इंजीनियर अपूर्व गर्ग भी किराए की कार से रात 11 बजे दिल्ली के लिए साथ गए। सिरसा बाइपास के पास चालक जयदीप ढिल्लो को नींद आने पर गुरुद्वारा चोरमार में करीब एक घंटे आराम किया गया।

बाद में चाय-पानी कर दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क पर खड़े कैंटर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में इंजीनियर अपूर्व गर्ग को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास बैठे विजय गर्ग के पैर में फ्रैक्चर हुआ। बताया गया कि अपूर्व गर्ग ने एक महीने पहले ही बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी।

Updated on:
15 Feb 2026 11:46 am
Published on:
15 Feb 2026 11:46 am
Also Read
View All
Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला

World Mental Health Day: श्रीगंगानगर में रोज 200 से ज्यादा लोग इलाज के लिए पहुंच रहे अस्पताल, जाने पीछे की वजह

Rajasthan Panchayat Elections : पंचायत चुनाव में ड्यूटी से बचने का नया खेल, पुरुष कर्मचारी बन रहे महिला!, आयोग सतर्क