श्री गंगानगर

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, पाक हैंडलर शाह के संपर्क के मिले सुबूत

Railway Track Blast Case : श्रीगंगानगर. रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 9:00 PM IST
sri ganganagar railway track blast case third accused harpreet singh arrest
Rajasthan : तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह। फोटो पत्रिका

Railway Track Blast Case : श्रीगंगानगर. रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र गांव बड़ा साहूर कलां निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र मनजीत सिंह को गुरदासपुर जेल से गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के पाक हैंडलर शाह के संपर्क में होने और सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करने की बात सामने आई है। हत्या के प्रयास के एक मामले में गुरदासपुर जेल में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था। पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे इस मामले में गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के पाक हैंडलर शाह के संपर्क में होने और सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करने की बात सामने आई है।

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के जांच अधिकारी एवं सीओ सिटी आईपीएस नितीन चौधरी ने बताया कि हरप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। करीब 20 दिन पहले गुरदासपुर में हुई फायरिंग की वारदात में भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इस संबंध में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके चलते वह गुरदासपुर जेल में बंद था। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले की जांच में शामिल किया है।

ब्लास्ट से पहले इलाके में रेकी कर रहा था यह आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि हरप्रीत सिंह रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट से पहले इलाके की रेकी कर रहा था। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों में व्हाट्सऐप के जरिए लोकेशन शेयरिंग के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया संपर्कों की पड़ताल में पाक हैंडलर शाह से बातचीत की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शाह के साथ आरोपी का संपर्क कब और किस माध्यम से हुआ तथा ब्लास्ट की साजिश में उसकी क्या भूमिका रही।

दो आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस इससे पहले गुरदासपुर की महकदीप कौर और देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों की निशानदेही से रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास 2 आइईडी बरामद किए जा चुके है। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत से 23 नवम्बर तक रिमांड पर ले रखा है। इन दोनों आरोपियों ने पाक हैंडलर शाह से संपर्क साधा था। इसी हैंडलर के साथ गुरदासपुर निवासी हरप्रीत सिंह भी था। हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इन आरोपियों के आपसी संपर्कों और नेटवर्क की गहनता से पड़ताल कर रही है।

एसपी ने भी की आरोपी से पूछताछ, कई नाम आए सामने

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने भी तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह से पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान कई नाम सामने आने की जानकारी मिली है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन और मानवीय संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि इस साजिश में कौन-कौन शामिल था और आरोपियों को किस स्तर से सहयोग मिल रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल संपर्कों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट होने और गिरफ्तारियों की संभावना है।

Updated on:
21 Nov 2026, 9:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Sriganganagar : 1999 के चर्चित भांभू कॉलोनी तिहरे हत्याकांड के सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, जेल से काम पर गया था बाहर

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर