श्री गंगानगर

Video: धुंध में दो वाहन टकराए, तीन घायल

घायलो को राजियासर सीएचसी में करवाया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 1:36 PM IST
two vehicle collision and three injured
two vehicle collision and three injured

राजियासर (श्रीगंगानगर) नेशनल हाईवे एनएच 62 पर महादेव होटल प्रेमनगर के पास आज सुबह करीब सवा नो बजे ऑवर टेक करते समय एक घोड़ा ट्रक ने राजस्थान लोक परिवहन की बस में कन्डेक्टर साईड में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार तीन जनो को चोट लगी, वही हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर राजियासर थाने की 108 मोके पर पहूंची व घायलो को राजियासर की सीएचसी में पहूंचाया।

घायलो में एक महिला व दो पुरुषो के मामुली चोट लगी। टक्कर इतनी तेज थी की बस के एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व शीशे टूट गए। घटना के बाद हाईवे पर दोनो तरफ दो किमी तक लम्बा जाम लग गया। धुंध शुरु होते ही तेज गति व लापर वाही से चल रहे वाहन ऑवर टेक के चक्कर में हादसे के शिकार हो रहे है।

वहीं हादसे की सूचना पर राजियासर पुलिस मोके पर पहूंची व जाम खुलवा कर यातायात बहाल करवाया। प्रत्यदर्शियो ने बताया की गंगानगर से बीकानेर की तरफ जा रही लोक परिवहन बस के पिछे से आ रहे ट्र्क घोड़े ने बस के कन्डेक्टर साई में ऑवर टेक करते समय टक्कर मार दी। गनीमत रही जन हानी नही हुई। बस की ससवारीयो अन्य साधन से गन्तवय पहूंचाया।

ये हुए घायल

रामस्वरुप पुत्र बीरबलराम 45 साल निवासी रायसिंहनगर, भंवरी पत्नि नीराणाराम 12बी एल एम 42 साल, राजेन्द्र 15जीबी 40 साल ।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची