सुकमा

CG Naxal News: नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, लगाया पुलिस मुखबिरी का आरोप

CG Naxal News: सुकमा जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी है। उन पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 10:14 AM IST
नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या (Photo source- Patrika)
नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या (Photo source- Patrika)

CG Naxal News: सुकमा जिले के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया और इसी संदेह में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

CG Naxal News: वहीं ​बीते दिनों बीजापुर सिलगेर में 2 शिक्षादूतों की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे संभावित कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
2 Sep 2025, 10:14 AM IST
Published on: