24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ट्रक से 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, देखें Video
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Videos / CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ट्रक से 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, देखें Video

CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ट्रक से 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, देखें Video

CG News: कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईशार ट्रक के गुप्त चेम्बर से 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले दो तस्कर गिरफ्तार।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 31 Aug 2025, 12:19 PM IST

CG News: कवर्धा थाना चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आईशार ट्रक क्रमांक PB 02 EJ 3009 के गोपनीय चेम्बर से लगभग 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है- ईश्वर सिंह पिता हजारीलाल सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)। रामु सिंह परमार पिता रामकुमार परमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर (राजस्थान)।

CG News: जांच में सामने आया कि तस्करों ने ट्रक में एक विशेष गुप्त चेम्बर बनाया था, जिसमें गांजा छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। लेकिन सतर्क पुलिस की टीम ने चालाकी से की जा रही इस तस्करी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद गांजा और ट्रक को जब्त कर आगे की विवेचना जारी है।