सुरजपुर

Loot with Teacher: घर से निकलते ही शिक्षिका का पर्स लूटकर बाइक सवार 2 नकाबपोश फरार, चिल्लाई- पकड़ो-पकड़ो, लेकिन…

Loot with Teacher: बाइक से तेज रफ्तार में आए 2 लुटेरों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

2 min read
Loot with teacher, loot
Demo pic

बिश्रामपुर। एसईसीएल की आवासीय कॉलोनी में सोमवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाजार जाने के लिए घर से निकली शिक्षिका लूट (Loot) का शिकार हो गई। 2 नकाबपोश बदमाश शिक्षिका (Loot with Teacher) के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। इस दौरान शिक्षिका मदद के लिए चिल्लाती रही। वह पकड़ो-पकड़ो बोलती रहीं, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में बाइक लेकर कोल माइंस की ओर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना बिश्रामपुर पुलिस को दी। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि पर्स में 4-5 हजार रुपए के अलावा एटीएम एवं अन्य सामान थे। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी पकड़े जा सकें।

सूरजपुर जिले के जयनगर बाजार के पास स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका कृष्णा नायक पति स्व. विपिन नायक सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे एसईसीएल आवासीय कुमदा की बी-टाइप कॉलोनी स्थित क्वार्टर क्रमांक 40 से बाजार जाने निकली थीं।

वह अपने क्वार्टर से लगभग 50 मीटर ही आगे बढ़ी ही थीं कि पहले से घात लगाए बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और शिक्षिका का पर्स छीनकर (Purse loot with teacher) खदान की ओर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार युवकों ने बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया।

पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग भी बदमाशों को पकड़ नहीं सके। घटना के बाद शिक्षिका घबराई हुई अवस्था में मदद के लिए लोगों को आवाज लगाती रहीं।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

शिक्षिका से लूट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। इधर सूचना मिलने के बाद बिश्रामपुर पुलिस (Bishrampur police) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loot with Teacher: जल्द पकड़े जाएंगे लुटेरे

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना (Loot case) का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के पर्स में करीब 4-5 हजार रुपए नगद समेत एटीएम कार्ड, मोबाइल, चेक बुक व आलमारी के लॉकर की चाबी थी। शिक्षिका ने संबधित बैंक में भी तत्काल आवेदन देकर किसी तरह की कोई लेन-देन न करने की मांग की है।

Published on:
08 Jun 2026 08:47 pm