सुरजपुर

Surajpur Incident: खेलते-खेलते माता-पिता को रुला गया 3 साल का कृष्णा, कुएं में तैरती दिखी रस्सी तो खाली किया पानी

Surajpur news: दर्दनाक हादसे से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, कुएं से शव निकलते ही गोद में लेकर बिलखते रहे दोनों
2 min read
Krishna fell into the well
Surajpur incident, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

रामानुजनगर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 अगस्त की दोपहर हुए एक हादसे (Big incident in Surajpur) में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दरअसल खेलते-खेलते मासूम कृष्णा घर के बगल में ही स्थित कुएं के पास चला गया। वह कुएं से पानी निकालने की कोशिश करने लगा और पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गया। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई। इधर माता-पिता उसे खोजने लगे तो वह नहीं मिला। जब कुएं में झांका तो बाल्टी में बंधी रस्सी पानी में तैर रही थी। इसके बाद आनन-फानन में कुएं से पानी खाली कराया गया, इसके बाद मासूम का शव मिला। बेटे का शव गोद में लेकर माता-पिता बिलखते रहे। वहीं अन्य परिजन भी इस अनहोनी से सदमे में हैं।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरता के केरहियापारा निवासी तुलेश्वर सिंह का 3 वर्षीय पुत्र कृष्णा 26 अगस्त की दोपहर घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक कुएं के पास पहुंच गया। इस दौरान उसके माता-पिता उसे देख नहीं पाए। कुएं में पानी देखकर वह भरने का प्रयास करने लगा।

इसी बीच उसका पैर फिसल (Krishna slipped into the well) गया और वह कुएं में जा गिरा। काफी देर तक कृष्णा के दिखाई नहीं देने पर माता-पिता उसे खोजने लगे। इस दौरान वे कुएं के पास पहुंचे। कुएं के पास रखी बाल्टी और रस्सी दिखाई नहीं देने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने कुएं में झांका तो पानी के ऊपर रस्सी तैरती दिखाई दी।

Krishna died: खाली कराया गया कुआं

बारिश की वजह से कुएं में ऊपर तक पानी भरा हुआ था। हो-हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। इसके बाद पंप की मदद से कुएं से पानी बाहर निकाला गया। जब पानी काफी कम हो गया तो परिजन कुएं में उतरे। यहां कृष्णा मृत (Dead body found into the well) अवस्था में मिला। बच्चे का शव देखकर वहां कोहराम मच गया।

गोद में शव लेकर बिलखते रहे माता-पिता

बच्चे का शव कुएं से बाहर निकलते ही माता-पिता के रोने का ठिकाना नहीं रहा। वे गोद में बच्चे का शव लेकर बिलखते रहे। इस दौरान वहां मौजूद गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। खेलते-खेलते कृष्णा (Krishna death due to fell into the well) का यूं चले जाना हर किसी को खल रहा है।

Updated on:
27 Aug 2026 01:42 pm
Published on:
27 Aug 2026 01:42 pm