सुरजपुर

LPG cylinders seized: गोदाम में रखे 35 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 23 थे भरे, इन 3 विभाग के अफसरों ने मारा छापा

LPG cylinders seized: घरेलू एलपीजी गैस के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन, खाद्य एवं पुलिस विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
less than 1 minute read
LPG cylinders seized
Seized LPG gas cylinders (Photo source- Patrika)

भटगांव। सूरजपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में भटगांव तहसील के ग्राम करकोली नया में संयुक्त टीम ने छापा मारकर 35 नग गैस सिलेंडर (LPG cylinders seized) जब्त किए। इनमें 23 भरे हुए थे। टीम की पूछताछ में संचालक द्वारा न तो लाइसेंस और न ही कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकोली निवासी महेश गुप्ता पिता नारायण गुप्ता के गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण की सूचना प्रशासन को मिली थी। इस पर राजस्व, खाद्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस दौरान गोदाम से 23 भरे हुए और 12 खाली सिलेंडर (LPG cylinders seized) बरामद किए गए।

इस प्रकार कुल 35 गैस सिलेंडर मौके से मिले, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि गैस सिलेंडरों का भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं किया गया था।

मौके पर कोई वैध लाइसेंस या अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (LPG cylinders seized) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

LPG cylinders seized: प्रशासन का अभियान जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस (LPG cylinders seized) के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से ऐसी जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई है।

Published on:
14 Mar 2026 07:51 pm