सुरजपुर

Surajpur Crime News: नाराज फूफा ने आधी रात 6 साल के भतीजे और ससुर के ऊपर छिडक़ा पेट्रोल, फिर लगा दी आग

Surajpur Crime: पत्नी को मारपीट कर आरोपी ने भगा दिया है घर से, ससुराल में खोजने पहुंचा था, नहीं मिलने पर घर के सदस्यों को जान से मारने की दी थी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
2 min read
Set fire to nephew and father-in-law
Surajpur Crime news, रामानुजनगर पुलिस स्टेशन (Photo- Patrika)

रामानुजनगर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आधी रात घर में घुसकर 6 साल के मासूम (साले का बेटा) और ससुर के ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा (Set fire) दी। आग से बच्चा झुलस गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया है। जब उसे खोजने ससुराल पहुंचा तो नहीं मिली। इस दौरान उसने ससुर, साले तथा परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बीच 29 सितंबर की रात उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामेश्वरम निवासी कल सिंह पिता जय सिंह ने अपने जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी बहन संगीता और खालपारा निवासी जीजा भजन सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद (Family dispute) चल रहा है। आरोप है कि विवाद के बाद जीजा ने बहन के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया था।

इसके बाद वह बहन संगीता की तलाश में 4-5 दिन पहले यहां पहुंचा। संगीता के नहीं मिलने पर उसने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप के अनुसार 29 सितंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जीजा घर में लकड़ी से बने गेट को खोलकर अंदर घुसा।

इसके बाद उसके 6 वर्षीय बेटे सत्यम तथा उसके पिता जय सिंह के ऊपर पेट्रोल छिडक़कर माचिस से आग (Burnt from fire) लगा दी। घटना के बाद हो-हल्ला सुनकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

Surajpur News: ले जाया गया अस्पताल

आग की चपेट में आने से सत्यम के हाथ, पैर, कान, बांह, जांघ और पीठ में जलने के निशान बन गए हैं। आग से झुलसे बच्चे को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज (Child treatment) शुरु किया।

इधर घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना रामानुजनगर पुलिस ने आरोपी भजन सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109 एवं 332(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि आग से झुलसे बालक के फूफा ने वारदात को अंजाम दिया है।

Updated on:
01 Oct 2026 07:55 pm
Published on:
01 Oct 2026 07:55 pm