सुरजपुर

Axe attack: विवादित जमीन की ट्रैक्टर से करा रहा था जोताई, मना करने पहुंचे 2 लोगों पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार

Axe attack: घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षो में चला आ रहा है विवाद
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2024, 7:53 PM IST
Axe attack

सूरजपुर. Axe attack: रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने 2 लोगों पर टांगी से प्राणघातक हमला (Axe attack) कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। इस मामले मेें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल विवादित जमीन पर आरोपी ट्रैक्टर से जोताई करवा रहा था। यह देख घायल दोनों ग्रामीणों ने उसे जोताई कराने से मना किया था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने दोनों के ऊपर टांगी से वार कर दिया था।


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर चारपारा निवासी बजरंग सिंह का गांव के ही चंद्रभान सिंह से लंबे समय से जमीन विवाद चला आ रहा है। इस जमीन को चंद्रभान अपना बताकर अक्सर विवाद करता रहता है।

इसी बीच 9 जुलाई को विवादित भूमि पर चंद्रभान सिंह ट्रैक्टर से जोताई करवा रहा था और स्वयं भी खड़ा था। इसी दौरान बजरंग के भाई सूरज सिंह व मनोज मौके पर पहुंचे और चंद्रभान को जोताई करने से मना किया।

इस पर चंद्रभान टांगी लेकर आया और विवाद करते हुए जान से मारने की नीयत से मनोज व सूरज पर प्राणघातक प्रहार कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

टांगी के हमले (Axe attack) में घायल बजरंग सिंह ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 109 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चंद्रभान सिंह पिता लक्ष्मी नारायण कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी नवापारा खुर्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
10 Jul 2024, 7:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur Incident: एक दिन पहले नदी में नहाने का किया था प्लान, आज तबाह हो गया हंसता-खेलता परिवार

Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

Surajpur Double Murder: मां-बेटे की हत्याकांड का कल होगा खुलासा! आरोपी तक पहुंची पुलिस, इलीगल रिलेशन की सामने आ रही बात

Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर