सुरजपुर

Beaten to half bald: चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूते-चप्पलों की माला, फिर पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया, 9 गिरफ्तार

Beaten to half bald: सोलर पैनल सिस्टम का तार चुराने का आरोप लगाकर युवक को दी गई सजा, पत्नी के साथ भी की गई मारपीट, पीडि़त ने सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

2 min read
Man beaten to half bald and wear shoes garland (Photo- Patrika)

रामानुजनगर/सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पस्ता में एक युवक पर सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सजा दी। सरपंच पति की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उसका सिर मुंडवाकर और गले में जूते-चप्पलों की माला (Beaten to half bald) पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। वहीं साथ रही उसकी पत्नी को भी बेइज्जत किया गया। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। वहीं ग्रामीणों ने भी उसके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पस्ता के ग्रामीणों ने कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज के ऊपर गांव से सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी का आरोप लगाया। 23 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे पस्ता के सरपंच पति विश्वनाथ सिंह व ग्रामीणों ने रहमान ताज को मामले (Beaten to half bald) में समझौता के लिए अपने गांव बुलाया।

ये भी पढ़ें

Building collapsed in huge fire: Video: 24 घंटे बाद भी आग पर नहीं पाया जा सका है काबू, खाक हो चुकी बिल्डिंग भी ढह गई
9 accused arrested (Photo- Patrika)

रहमान अपनी पत्नी के साथ जब कल्याणपुर पहुंचा तो बतौर सजा उसका आधा सिर मुंडवाकर जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। फिर पति-पत्नी से मारपीट करते हुए उन्हें पूरे गांव में घुमाया (Beaten to half bald) गया। इसकी शिकायत रहमान ताज व पत्नी ने थाने में दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि चोरी के शक में उसके साथ ऐसा बर्ताव किया गया। उन्होंने घटना के दौरान सरपंच पति के भी मौजूद रहने की बात कही।

Beaten to half bald: सरपंच पति ने ये कहा

मामले में सरपंच पति का कहना है कि ग्रामीणों ने युवक द्वारा किए गए कृत्य पर नाराजगी जताते हुए उसके साथ ऐसा किया है। उसने कहा कि वह घटनास्थल पर सिर्फ मौजूद था। उसने न तो सिर मुंडवाया (Beaten to half bald) और न ही जूते-चप्पलों की माला पहनाई है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि युवक चोरी करने की नीयत से गांव में गया था।

जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो वह भाग गया। जब युवक दूसरे दिन परिजनों के साथ पस्ता गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने नाराज होकर युवक का सिर मुंडवाकर चप्पल-जूते की माला (Beaten to half bald) पहनाई। मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

9 आरोपी गिरफ्तार

चोरी के शक में युवक का सिर मुंडवाकर (Beaten to half bald) गांव में घूमाने के मामले में पुलिस ने जांच पश्चात 9 आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 133, 126, 74 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था।

पुलिस ने मामले में ग्राम पस्ता निवासी विश्वनाथ सिंह 42 वर्ष, गोलचंद राजवाड़े 33 वर्ष, पूरन राम प्रजापति 42 वर्ष, रामसाय सिंह 54 वर्ष, कलेश्वर राम 45 वर्ष, बालसाय राजवाड़े 59 वर्ष, भज्जू सिंह 76 वर्ष, हीरासाय राजवाड़े 35 वर्ष एवं हरवंश राजवाड़े 37 वर्ष को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें

Patwari beaten: पटवारी कार्यालय में दबंगई! पटवारी पर कुर्सी से हमला, चौकीदार को भी पीटा, चाकू लेकर दौड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
Published on:
24 Apr 2026 07:21 pm
Also Read
View All