
Surajpur Block president wearing shoes and sleepers
सूरजपुर. Garland of shoes and sleepers: जूते-चप्पलों की माला पहने सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष अपने दफ्तर से फेसबुक पर लाइव आ रहे थे। जिस किसी ने भी उन्हें फेसबुक पर लाइव देखा वह अचंभित रह गया। दरअसल जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती ने प्रशासन पर अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, दोनों विधायकों पर भी उन्हें अनदेखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा व मंत्रालय के सामने भी जूते-चप्पलों की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन की बात कही है।
इस संबंध में जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती का कहना है कि सूरजपुर जिला मुख्यालय में यातायात विभाग द्वारा 33वां सडक़ सुरक्षा सप्ताह के समापन का कार्यक्रम था। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से जो निमंत्रण कार्ड छपवाया गया था, उसमें उनका नाम ही नहीं था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद भी वे कार्यक्रम में गए थे, लेकिन उन्हें वहां न तो मंच पर स्थान दिया गया और न ही किसी ने उन्हें सम्मानित किया। जबकि कुछ जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी हुआ।
अपनी उपेक्षा से खासे नाराज थे। नाराजगी इस कदर थी कि वे जूते-चप्पलों की माला पहनकर अपने दफ्तर में पहुंच गए और फेसबुक पर लाइव आकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने सरकार को संदेश दिया।
पार्टी पदाधिकारियों व विधायकों को कोसा
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जगलाल देहाती ने जनपद सदस्य निर्वाचित हुए थे। पार्टी के समर्थन से वे युवा जनपद अध्यक्ष बने हैं। सडक़ सुरक्षा सप्ताह में अपनी उपेक्षा देख वे भडक़े हुए हैं। जनपद अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और संसदीय सचिव व मंत्री सहित राज्य सरकार को भी इसके लिए जमकर कोसा।
विधानसभा व मंत्रालय के सामने भी करेंगे प्रदर्शन
जनपद अध्यक्ष अब अपने इस विरोध को लेकर विधानसभा और मंत्रालय के सामने भी जूते की माला पहन कर विरोध प्रदर्शन की बात कह रहे हैं। इधर जनपद अध्यक्ष द्वारा अनोखे विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस को कोई भी पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
Published on:
17 Jan 2023 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
