सुरजपुर

Big fraud exposed: राइस मिलर का बड़ा फर्जीवाड़ा: किसानों से धान खरीदकर उन्हीं के नाम से बेचता था समितियों में, मिल सील

कलेक्टर को मिली थी राइस मिलर के इस करतूत की सूचना, निर्देश पर प्रशासनिक टीम की छापेमारी में हुआ खुलासा
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2026, 6:41 PM IST
Big fraud exposed
Administration team sealed rice mill (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम दतिमा से लगे लक्ष्मणपुर स्थित श्याम श्री एग्रो राइस मिल में धान खरीदी को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा (Big fraud exposed) हुआ कि राइस मिल संचालक द्वारा किसानों से धान खरीदकर उसी धान को किसानों के नाम पर समितियों में खपाया जा रहा था। इस कृत्य से राइस मिलर द्वारा शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही थी। जांच के बाद राइस मिल को सील कर दिया गया है।

किसानों से धान खरीदकर उन्हीं के नाम से समितियों में बेचने की सूचना मिलने पर कलेक्टर सूरजपुर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी (Big fraud exposed) की। इस दौरान पाया गया कि राइस मिल से धान लोड कर 2 ट्रैक्टर रामनगर सेवा सहकारी समिति की ओर ले जाए जा रहे थे।

2 tractor paddy seized (Photo- Patrika)

खाद्य विभाग ने ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 ए 1813 (120 बोरी) एवं सीजी 29 एजी 6431 (110 बोरी) को जब्त कर धान को रामनगर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त धान (Big fraud exposed) को शिवधनी जायसवाल (ग्राम झुमरपारा) एवं रामदेव सिंह (निवासी रामनगर) के नाम पर समिति में खपाने की योजना थी, जिनके टोकन पहले से कटे हुए थे।

Big fraud exposed: राइस मिल किया सील

ट्रैक्टर समेत धान जब्ती के बाद खाद्य अमले ने श्याम श्री एग्रो राइस मिल, लक्ष्मणपुर पहुंचकर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें 6 हजार 765 बोरी (2 हजार 706 क्विंटल) धान कम पाया गया। इसके बाद मिल परिसर में मौजूद लगभग साढ़े 29 हजार क्विंटल धान जब्त करते हुए राइस मिल (Big fraud exposed) को सील कर दिया गया।

खाद्य विभाग ने बताया कि मामले में कस्टम मिलिंग एवं धान उपार्जन आदेश की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद जिले में धान के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हडक़ंप मच गया है।

Updated on:
13 Jan 2026, 6:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई