सुरजपुर

Surajpur Road Accident: भीषण सडक़ हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, 12 वर्षीय नाती घायल

Husband-wife died in road accident: सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका-करौटी मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक पर सवार नाती छिटक कर दूर जा गिरा तो बच गई जान
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 8:43 PM IST
Husband-Wife died in Road accident
Surajpur Road accident, हादसे के बाद मौके पर रोते-बिलखते परिजन (Photo- Patrika)

भटगांव। सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सलका-करौटी मार्ग पर शुक्रवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत (Death in Road accident) हो गई, जबकि साथ बैठा 12 वर्षीय नाती घायल हो गया। पति-पत्नी अपने दामाद के घर मूंगफली कोडऩे गए थे। वहां से लौटने के दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही चेंद्रा चौकी पुलिस व मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर पुलिस ने ट्रक जब्त कर शवों को पीएम के लिए भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सडक़ हादसे में पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवरा नवासी देवनाथ पिता लालसाय यादव अपनी पत्नी मनबसिया और 12 वर्षीय नाती आशीष के साथ बाइक से अपने दामाद के घर ग्राम टईयां गए थे। तीनों वहां मूंगफली कोडऩे के काम में लगे थे। शुक्रवार की शाम को काम समाप्त करने के बाद वे चंदरपुर रोड से मुख्य मार्ग की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी-1246 की चपेट में उनकी बाइक (Truck collided bike rider) आ गई।

Surajpur Road accident, सडक़ हादसे में पति-पत्नी की मौत (Photo- Patrika)

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक ने बाइक सवारों को बचाने का काफी प्रयास किया और ट्रक को सडक़ के दूसरी ओर भी ले गया, लेकिन हादसा टल नहीं सका। इस दौरान मनबसिया ट्रक के नीचे आ गईं, जबकि बाइक सहित देवनाथ ट्रक के सामने घिसटते हुए दूर जा पहुंचे। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत (Couple died in road accident) हो गई। वहीं नाती आशीष बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया।

Road accident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चेंद्रा चौकी प्रभारी पुलिस (Surajpur police) मौके पर पहुंची और घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान भेजा गया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, भैयाथान थाना प्रभारी और भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Surajpur Road accident, घटनास्थल पर पहुंची प्रशासनिक व पुलिस की टीम (Photo- Patrika)

प्रशासन की ओर से तत्काल मुआवजा प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। वहीं, मृतक पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भैयाथान भेज दिया गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
30 Oct 2026, 8:43 PM IST
Published on: