सुरजपुर

Surajpur Road Accident: सडक़ हादसे में सिर के बल गिरा बुलेट सवार, हुई मौत, पेट्रोल पंप में छूट गया था हेलमेट

Surajpur Accident: रिश्तेदार के घर जाने के दौरान रास्ते में नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, नहीं बच पाई जान
2 min read
Death in road accident
Surajpur road accident, सडक़ पर पड़े बुलेट और बाइक सवार घायल (Photo source- Patrika)

रामानुजनगर। सूरजपुर जिला निवासी एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में रविवार की दोपहर शामिल होने पहुंचा था। यहां से वह रिश्तेदार के घर जाने निकल गया, जबकि उसका हेलमेट पेट्रोल पंप में ही छूट गया। रास्ते में नशे में धुत बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सडक़ पर जा गिरा, इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत (Death in road accident) हो गई। बताया जा रहा है कि वह हमेशा हेलमेट लगाकर चलता था। पेट्रोल पंप में यदि हेलमेट नहीं छुटता तो उसकी जान बच सकती थी।

सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमड़ी निवासी सत्यप्रकाश दुबे 49 वर्ष (Young man died in road accident) अपने एक परिचित के पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को रामानुजनगर गया था। यहां से वह ग्राम केशवपुर निवासी अपने एक रिश्तेदार के घरघूमने जाने अपनी बुलेट बाइक पर निकल गया।

दोपहर करीब 3 बजे वह ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह सिर के बल सडक़ पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने से लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम बुलाकर उसे रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सडक़ दुर्घटना (Road accident) में मौत की खबर सुनकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां शव देख उनमें मातम पसर गया। इधर पुलिस ने पीएम पश्चात उनका शव परिजन को सौंप दिया।

Road accident in Surajpur: पेट्रोल पंप में ही छूट गया था हेलमेट

बताया जा रहा है कि सत्यप्रकाश दुबे बेहद शालीन और जिम्मेदार व्यक्ति थे। वे बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाया करते थे, वे भैयाथान से हेलमेट पहनकर ही रामानुजनगर आए थे। पेट्रोल पंप के उद्घाटन के बाद एक अन्य रिश्तेदार के यहां जाते समय उनका हेलमेट पेट्रोल पंप मे छूट गया था। सत्यप्रकाश दुबे भारद्वाज पब्लिक स्कूल के संचालक थे। सडक़ दुर्घटना में उनकी आकस्मिक मौत से परिजन समेत गांव में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
26 Jul 2026 08:38 pm
Published on:
26 Jul 2026 08:38 pm