सुरजपुर

Car accident: सडक़ हादसे में CMHO के भाई की मौत, एनएच पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई कार

Car accident: निजी बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर थे पदस्थ, बैंक ऑपरेशन हेड व एक अन्य स्टाफ के साथ ड्यूटी से रात को घर लौटने के दौरान हुए हादसे का शिकार

2 min read
Accidental car and mritak

बिश्रामपुर। ड्यूटी से वापस घर लौट रहे एक्सिस बैंक सूरजपुर के फील्ड ऑफिसर की कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में फील्ड ऑफिसर की उपचार के दौरान मौत (Car accident) हो गई, जबकि कार सवार 2 अन्य बैंक कर्मी को चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक कोरिया जिले के सीएमएचओ प्रशांत कुमार सिंह के छोटे भाई थे। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Accidental car

अंबिकापुर के कन्या परिसर रोड वार्ड नंबर 48 निवासी सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मी विजयकांत सिंह के छोटे पुत्र 32 वर्षीय छोटे नारायण सिंह सूरजपुर एक्सिस बैंक में फील्ड ऑफिसर (Car accident) के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की रात ड्यूटी से वापस अपनी कार क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 2684 में बैंक के ऑपरेशन हेड अविश अंबष्ट व अन्य एक साथी केशवनगर ब्रांच में पदस्थ गुप्ता के साथ अंबिकापुर लौट रहे थे।

इसी बीच जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करते ही सामने से इनोवा कार आने पर फील्ड ऑफिसर ने कार को सडक़ किनारे उतार दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर बरगद पेड़ से टकरा (Car accident) गई।

Mritak Chhote Narayan Singh

दुर्घटना में कार सवार तीनों घायलों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह छोटे नारायण सिंह की मौत हो गई, जबकि अविश अंबष्ट के एक पैर का कूल्हा फ्रैक्चर हो गया, उनका उपचार जारी है।

Car accident: सीएमएचओ के भाई तथा तहसीलदार के थे देवर

मृतक छोटे नारायण सिंह (Car accident) कोरिया जिले के सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के छोटे भाई व बैकुंठपुर तहसीलदार अमृता सिंह के देवर थे। छोटे नारायण सिंह का अंबिकापुर शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि ज्येष्ठ भ्राता ने दी। घटना से कोयलांचल में शोक का माहौल है।

Published on:
13 Dec 2024 08:20 pm
Also Read
View All
Thieves gang arrested: हथियारों के साथ कोयला खदान में घुसे चोर, ले उड़े थे 2.50 लाख के कॉपर केबल, ठेकेदार समेत 7 गिरफ्तार

Road accident: हाइवा की टक्कर से बाइक से गिरी महिला का पहिए से कुचल गया सिर, हुई मौत, शादी समारोह में जाते समय हादसा

Beaten to half bald: चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूते-चप्पलों की माला, फिर पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया, 9 गिरफ्तार

Mother murder: बेटे की बेदम पिटाई से 2 दिन तक घर में बेहोश पड़ी रही मां, हुई मौत, बहन को दी धमकी, कहा- तुझे भी मार डालूंगा

RI-Patwari’s transfer: सूरजपुर जिले के 9 आरआई और 106 पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी, जानिए, किसे-कहां मिली पोस्टिंग?