
Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा अदाणी गेस्ट हाउस के सामने मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार रायपुर से अंबिकापुर आ रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को गैस कटर से काटकर कार से बाहर निकाला गया। फिलहाल अब तक मृतकों की कोई पहचान नहीं हो पाई है।
Road Accident: बताया जा रहा है कि घायल शख्स को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। उदयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची हैं और घटना पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा सरगुजा जिले के उदयपुर इलाके में हुआ है।
Updated on:
1 Dec 2024, 8:24 AM IST
Published on:
1 Dec 2024, 8:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.