सुरजपुर

सीएम ने जनता से कहा- इस विधानसभा में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ही नहीं बल्कि आपके सामने मैं भी हूं खड़ा

सीएम डॉ. रमन ने भटगांव विधानसभा सीट के ग्राम लटोरी में चुनावी सभा में कहा कि धान बोनस व अन्य सभी योजनाओं का आगे भी मिलता रहेगा लाभ

2 min read
CM Raman

लटोरी. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान भटगांव विधानसभा क्षेत्र में रजनी रविशंकर त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने हेतु हेलीकॉप्टर से ग्राम लटोरी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जन सभा को संबोधित किया।


मुख्यमंत्री ने भटगांव क्षेत्र में विकास को चौगुनी रफ्तार से गति प्रदान करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भटगांव में भाजपा प्रत्याशी ही नहीं खड़ी हैं बल्कि आपके समक्ष मैं भी चुनाव में खड़ा हूं। आप मतदान का आशीर्वाद प्रदान करें, जिससे 55 या 60 नहीं बल्कि भाजपा चौथी बार पुन: 65 प्लस के साथ सरकार बना सके।

ये भी पढ़ें

Video : सीएम बोले- जब-जब मोदी अंबिकापुर आए हैं बनी है भाजपा की सरकार, इस बार यहां स्थापित होगा कीर्तिमान

उन्होंने कहा कि 15 साल के कार्यकाल में चावल वितरण योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, गरीब परिवार को आवास जैसे सेवा कार्य को लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार निरंतर कार्यरत है। आगे भी चाहे वह धान बोनस हो, आवास योजना हो, खाद्यान योजना हो, बीमा योजना हो सभी में व्यापक बढ़ोतरी और योजनाओं का गुणवत्तायुक्त निष्पक्ष संचालन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि 60 वर्ष में छत्तीसगढ़ अति पिछड़ा व भय-भूख से पीडि़त क्षेत्र था जब यहां के गरीब लोग कनकी, कुटकी खाकर अपना जीवन-यापन करने पर मजबूर थे परंतु आज परिस्थितियां बदल गई है,

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार और राज्य में डॉ. रमन की सरकार के ताल-मेल से छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में अत्ंयोदय विकास को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र जैसे आवश्यक जरूरतों पर ध्यान देते हुए विद्यालय, महाविद्यालय व अस्पताल खोले जा रहे हंै।

इस मौके पर सरगुजा सांसद कमलभान सिंह, सुखदेव मुनि महाराज, किरण केराम, महेश्वर पैंकरा, गिरीश गुप्ता, हीरालाल राजवाड़े, सुभाष राजवाड़े, अमरनाथ पैंकरा, जोगेश लांबा, अजय गोयल, प्रशांत त्रिपाठी, विवेक दुबे, पवन साय राजवाड़े सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


स्वास्थ्य बीमा योजना 50 हजार से बढ़ाएंगे
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 50 हजार की राशि प्रदान की जा रही है। यदि फिर सरकार बनी तो इसका दायरा और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गंभीर बीमारियों के लिए प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा दिये जाने का प्रावधान किया गया है।


लोगों को मिल रहा भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ
भटगांव विधानसभा प्रत्याशी रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार इस प्रदेश में बनी है तब से विकास की गंगा गुणोत्तर गति के साथ बह रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जन-जन तक सुगम व सरल माध्यम से पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें

जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने फिर खेत की मेड़ में लगाया था IED, ग्रामीण आया चपेट में, घायल

Published on:
14 Nov 2018 05:46 pm
Also Read
View All