सुरजपुर

Surajpur Road Accident: NH पर अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कॉलरीकर्मी का फट गया सिर, ऑन द स्पॉट डेथ

Road accident in Surajpur: बिना पार्किंग लाइट और सुरक्षा संकेत के सडक़ पर खड़ा था ट्रक, बिश्रामपुर से अंबिकापुर जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Huge road accident
Surajpur road accident, हादसे के बाद सडक़ पर पड़ा कॉलरीकर्मी का शव (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर शनिवार की रात सडक़ हादसे (Road accident) में एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा ग्राम पंचायत तेलईकछार-शशिपुर के पास उस समय हुआ, जब अंधेरे में सडक़ पर बिना पार्किंग लाइट और किसी सुरक्षा संकेत के खड़े ट्रक में पीछे से बाइक जा भिड़ी। ट्रक से टकराने से कॉलरीकर्मी का सिर फट गया और सडक़ खून से लाल हो गई। राहगीरों द्वारा गंभीर रूप से घायल कोल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जब उसके परिजन को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूरजुपर जिले के जयनगर पुलिस ने बताया कि मृतक (Coal worker died in road accident) की पहचान सुशांत कुमार मंडल 52 वर्ष के रूप में हुई है, जो एसईसीएल बिश्रामपुर में कार्यरत थे और वन बी कॉलोनी के क्वार्टर क्रमांक 48 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम 7.30 बजे सुशांत अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 7257 से विश्रामपुर से अंबिकापुर जा रहे थे।

इसी दौरान ग्राम शशिपुर स्थित एनएच 43 पर उनकी बाइक सडक़ के बीच ईंधन खत्म होने पर खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजे 4331 के पिछले हिस्से से बाइक टकरा (Bike collided from truck) गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 के कर्मचारी व परिजन तत्काल मौके पर पहुंच कोल कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Road accident, सडक़ पर पड़ी कॉलरीकर्मी की लाश (Photo- Patrika)

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कोल कर्मी सुशांत कुमार मंडल का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जिन्हें दोनों बेटियों भाव्या व सृष्टि ने गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी। इस घटना से एसईसीएल कॉलोनी में शोक की लहर है।

Road accident on NH: अंधेरा होने के कारण नहीं दिखा ट्रक

परिजन का आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को मुख्य सडक़ पर बिना पार्किंग लाइट जलाए अथवा अन्य सुरक्षा संकेत लगाए खड़ा कर दिया था। अंधेरा होने के कारण सडक़ पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण हादसा (Huge road accident) हो गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा कर दुर्घटना कारित करने के आरोप में जुर्म दर्ज कर लिया है।

Updated on:
28 Jun 2026 09:08 pm
Published on:
28 Jun 2026 09:08 pm