सुरजपुर

Brother Murder: जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या, दूध लेने निकला था घर से, घात लगाकर डंडे से सिर पर किया प्रहार

Brother Murder: दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहा था जमीन संबंधी विवाद, डंडे के प्रहार से खून से लथपथ होकर गिरा और हो गया ढेर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Brother murder
Murder accused arrested (Photo- Patrika)

भैयाथान। सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने सोमवार की सुबह खूनी रूप ले लिया। सुबह बड़ा भाई दूध लेने के लिए घर से निकला था। इस दौरान घात लगाकर बैठे छोटे भाई ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला (Brother Murder) कर दिया। डंडे के प्रहार से लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिरा और ढेर हो गया। सूचना पर परिजनों द्वारा उसे तत्काल भैयाथान अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर शाम को जेल भेज दिया।

सूरजुपर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकोटी निवासी रामबरन कुशवाहा (70) का उसके छोटे भाई रामबिलास कुशवाहा (67) से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद (Land dispute) चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। किसी ने सोचा नहीं था कि जमीन के लिए भाई ही भाई की जान ले लेगा।

इसी बीच सोमवार की सुबह रामबरन दूध लेने के लिए घर से निकला था। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे रामबिलास ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। वह अपना बचाव कर पाता, इससे पहले ही ताबड़तोड़ प्रहार किए जाने से वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया।

यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद तत्काल घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत (Death in stick attack) घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मृतक के पुत्र श्रीकांत कुशवाहा की रिपोर्ट पर झिलमिली पुलिस गांव में पहुंची और परिजन समेत गांव के लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामबिलास कुशवाहा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शाम को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल (Murder accused sent in jail) भेज दिया गया।

Brother Murder: घटनास्थल से जुटाए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस (Jhilmili police) ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी नसीमुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, बेचू सोलंकी, राहुल गुप्ता, कमलेश मानिकपुरी सहित अन्य शामिल रहे।

Updated on:
01 Jun 2026 06:22 pm
Published on:
01 Jun 2026 06:22 pm