सुरजपुर

Fraud case: खुद को टीआई और जेल अधीक्षक बताकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कहा था- बेटे को जेल से छुड़ा दूंगा

Fraud case: पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को नेपाल बॉर्डर-बहराइच उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर भेजा जेल, पीडि़त पिता ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

2 min read
Fraud accused arrested

सूरजपुर। खुद को थाना प्रभारी व जेल अधीक्षक बताकर सूरजपुर जिले के ग्राम सिरसी निवासी एक व्यक्ति से 75 हजार रुपए की ठगी की वारदात (Fraud case) को अंजाम दिया गया था। मामले में बसदेई चौकी पुलिस ने 2 आरोपी को यूपी के बहराइच से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडि़त का बेटा एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद था। आरोपियों ने एनडीपीएस एक्ट से उसका नाम हटाने तथा जेल से छुड़ाने की बात कहकर रुपए की ठगी की थी।

सूरजपुर जिले के ग्राम सिरसी निवासी चिंतामणि बंजारे पिता स्व. मनोहर राम बंजारे उम्र 45 वर्ष ने चौकी बसदेई में धोखाधड़ी करने संबंधी शिकायत पत्र (Fraud case) दिया था।

ये भी पढ़ें

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

इसकी जांच में पाया गया कि आवेदक के बेटे अनिल बंजारे के विरूद्ध थाना गांधीनगर में धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जेल में निरूद्ध होने से अपराध से नाम हटवाने के नाम पर अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा खुद को थाना प्रभारी व जेल अधीक्षक बताते हुए 75 हजार रुपए छलपूर्वक (Fraud case) फोन-पे के माध्यम से ले लिए गए हैं।

इस मामले में बसदेई चौकी पुलिस ने धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की सूचना पर डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकडऩे के निर्देश दिए। इस पर चौकी बसदेई पुलिस ने जांच में तकनीकी मदद ली, इसमें आरोपियों का उत्तरप्रदेश में होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने 2 आरोपी (Fraud case) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, आरक्षक देवदत्त दुबे, नीलेश जायसवाल, युवराज यादव, रौशन सिंह, अशोक केंवट, राकेश सिंह, रामकुमारए आदित्य यादवए अशोक सिंहए भुनेश्वर सिंह व सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

Fraud case: बेटे को जेल से छुड़ाने के नाम पर वसूले रुपए

आईजी दीपक कुमार झा व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों को पकडऩे चौकी बसदेई की पुलिस टीम गठित कर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया। गठित टीम द्वारा काफी पतासाजी के बाद यूपी (Fraud case) के बहराइच जिला अंतर्गत नेपाल बॉर्डर के दबिश देकर आरोपी इमरान पिता शमशेर उम्र 22 वर्ष व मोहम्मद आलम पिता नूर अली उम्र 29 वर्ष निवासी पेटरहा थाना मोतीपुर को पकड़ा और दोनों को चौकी बसदेई लाया गया।

पूछताछ में आरोपियों (Fraud case) ने बताया कि प्रार्थी के मोबाइल में फोन कर धोखाधड़ी कर छलपूर्वक उसके बेटे को जेल से छुड़ाने के नाम पर 75 हजार रुपए गूगल-पे में डलवा लिए थे। आरोपियों से 2 नग मोबाइल, 8 नग सिम, 3 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड व 1 चेकबुक जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

Published on:
12 Feb 2026 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर