सुरजपुर

Girl burnt alive: नाले के पास अधजली हालत में मिली 11वीं की छात्रा, रायपुर में तोड़ा दम

Girl burnt alive: गंभीर हालत में छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से रायपुर के डीकेएस अस्पताल में किया गया था रेफर, मोबाइल के किस्त को लेकर युवक से विवाद के बाद हुई घटना
2 min read
Girl burnt alive
Girl student Monika who died (Photo source- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर-भटगांव मार्ग स्थित पासिंग नाला के पास शनिवार को सडक़ किनारे गंभीर रूप से झुलसी मिली 11वीं कक्षा की छात्रा (Girl burnt alive) की रविवार को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गोरखनाथपुर विश्रामपुर के लिए रवाना हुए हैं। दरअसल छात्रा को अधजली अवस्था में लोगों ने देखा था। इसके बाद तत्काल उसे बिश्रामपुर अस्पताल ले जाया गया था। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाद रायपुर रेफर किया गया था।

बता दें कि मृत छात्रा (Girl burnt alive) की पहचान बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखनाथपुर निवासी मोनिका सिंह पिता छेरतु 17 वर्ष के रूप में हुई है। वह स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय विश्रामपुर में बायोलॉजी संकाय की छात्रा थी। विद्यालय में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं।

घटना वाले दिन शनिवार को दोपहर 1 से 4 बजे तक बायोलॉजी की परीक्षा थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। शनिवार को छात्रा सडक़ किनारे 90 प्रतिशत से अधिक झुलसी हालत में कराहते (Girl burnt alive) मिली।

राहगीरों की सूचना पर विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर भेजा गया था।

मोबाइल के किस्त को लेकर युवक से हुआ था विवाद

प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल को लेकर रामपुर निमपारा निवासी भूपेंद्र सिंह 21 वर्ष से छात्रा का विवाद सामने आया है। युवक के अनुसार उसने छात्रा (Girl burnt alive) को लोन पर मोबाइल दिलाया था, जिसकी किस्त को लेकर विवाद हुआ।

युवक का कहना है कि छात्रा ने किराना दुकान से पेट्रोल खरीदा, इस दौरान वह उसके हाथ से पेट्रोल छीनकर अपनी बाइक में डाल लिया और बाद में उसे आरटीआई कॉलोनी के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद छात्रा कुछ दूरी पर झुलसी हालत में मिली।

जांच व पूछताछ में जुटी पुलिस

घटना के दौरान मौके पर एक ट्रक के खड़े होने और कुछ लोगों द्वारा छात्रा का वीडियो (Girl burnt alive) बनाने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने संदेही युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने खुद आग लगाई या किसी अन्य ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दोनों पक्षों के परिजनों से भी पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने की खबर है।

Updated on:
05 Apr 2026 07:02 pm
Published on:
05 Apr 2026 07:02 pm