सुरजपुर

Murder in Surajpur: कोर्ट से लौट रहे दादा को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, नाकाम हुए तो चाकू से गोदकर मार डाला, जमीन का था विवाद

Murder in Surajpur news: लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के मामले ने लिया खूनी रूप, 60 वर्षीय दादा की 2 पोतों ने ले ली जान, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
2 min read
Murder in Surajpur
Grandson murder, दोनों पोते जिन्होंने दादा की हत्या की (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध की उसके ही 2 पोतों द्वारा चाकू से हत्या (Grandfather murder) कर दी गई। घटना के दौरान वह कोर्ट से लौट रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पोतों ने पहले अपने दादा को ट्रैक्टर से कुचलने (Farmer murder) की कोशिश की थी, इसमें वे नाकाम हो गए तो चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों भाग निकले थे, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मृतक की पहचान बरन राम राजवाड़े निवासी ग्राम पीढ़ा के रूप में हुई है।

सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा निवासी बरन राम राजवाड़े का अपने पोतों योग्यता राजवाडे उम्र 25 वर्ष व रोहित राजवाड़े उम्र 22 वर्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद (Land dispute) चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में सूरजपुर न्यायालय पहुंचे थे। पेशी के बाद सभी लोग अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पर्री गांव के पास आरोपियों ने अपने दादा पर हमला कर दिया।

Murder in land dispute, पोता जिसने दादा को चाकू मारा (Photo- Patrika)

आरोप है कि बड़े नाती ने पहले ट्रैक्टर से अपने दादा को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद दूसरे नाती ने चाकू से ताबड़तोड़ वार (Grandfather murder to knife attack) कर दिया, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Murder to knife attack: दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी नाती को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कुछ देर बाद दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार (Murder accused arrested) कर लिया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है तथा आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी हत्या

बता दें कि इस घटना से 3 दिन पूर्व ही सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलमा में जमीन विवाद में 60 वर्षीय किसान होस राम की दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या (Farmer murder) कर दी थी। इस दौरान किसान खेत में आरोपी पक्ष द्वारा की जा रही जोताई को रोकने आया था। इस मामले में पुलिस ने 2 महिला समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Updated on:
18 Jun 2026 08:40 pm
Published on:
18 Jun 2026 08:40 pm
Also Read
View All
Surajpur Bee’s Attack: पुष्प वाटिका में मधुमक्खियों का हमला, भागीं महिलाएं-बच्चियां, मची अफरातफरी, दर्जनभर घायल

Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surajpur News: शाम को घर से निकली नाबालिग लडक़ी की दूसरे दिन जंगल में मिली लाश, गले में बंधी थी रस्सी

Surajpur Murder Case: मां से झगड़ते देख पिता की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने बेटे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा