सुरजपुर

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Kuberpur Accident Case: अस्पताल से इलाज कराकर स्कूटी से लौटने के दौरान ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर, गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करने के बाद क्रशर प्लांट समेत अन्य चीजों में लगा दी थी आग
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 8:53 PM IST
Young man committed suicide after wife death
Surajpur Incident, सडक़ हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया था चक्काजाम (Photo- Patrika)

चांदनी बिहारपुर। 25 दिन पूर्व सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत (Woman died in road accident) हो गई थी। इस घटना के बाद से महिला का पति काफी सदमे में था, इसी बीच बुधवार की देर रात उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद उनके 2 मासूम बच्चे अनाथ हो गए। बता दें कि हादसे में महिला की मौत के बाद जमकर बवाल मचा था। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करने के साथ ही क्षेत्र में संचालित एक क्रशर प्लांट, ट्रैक्टर, मशीनरी समेत अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।

बता दें कि चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबेरपुर निवासी संजय जायसवाल की पत्नी चंद्रावती जायसवाल उम्र 28 वर्ष 17 अक्टूबर की दोपहर 12.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर से इलाज कराने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान कुबेरपुर चौक के पास क्रशर की गिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर (Tractor collided scooty) की चपेट में वह आ गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।

इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एमपी-सीजी मार्ग पर घंटों चक्काजाम (Road blockade) कर दिया था। पुलिस-प्रशासन को प्रदर्शन समाप्त कराने काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके साथ ही घटना दिवस की देर शाम आक्रोशित लोगों ने एक क्रशर प्लांट, ट्रैक्टर समेत अन्य मशीनरी में आग लगा दी थी।

महिला की मौत का जिम्मेदार आक्रोशित लोगों ने क्रशर प्लांट व ट्रैक्टर मालिक को माना था। इस मामले में काफी बवाल मचा था। बाद में सरगुजा कमिश्नर ने मामले में लापरवाही पाए जाने पर बिहारपुर के प्रभारी तहसीलदार को भी निलंबित कर दिया था।

Husband committed suicide: सदमे में पति ने दे दी जान

इधर पत्नी चंद्रावती की मौत से उसका पति संजय सदमे में रह रहा था। वह काफी परेशान था। इसी बीच बुधवार की देर रात उसने घर के पीछे स्थित विद्युत टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पत्नी के बाद अब पति की भी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इन दोनों के दो बेटे ५ व डेढ़ वर्ष के हैं। इनके सिर से माता-पिता का साया छिन गया है।

Updated on:
12 Nov 2026, 8:53 PM IST
Published on: