सुरजपुर

Knife attack on minor girl: नाबालिग लडक़ी को खेत में देख 2 बच्चों का पिता करने लगा छेड़छाड़, विरोध पर चाकू से किए कई वार, फिर पी लिया जहर

Knife attack on minor girl: चाकू के वार से लहूलुहान होकर किशोरी खेत में गिरी, दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, वारदात को अंजाम देने वाला युवक है 2 बच्चों का पिता, साथियों के साथ गया था खेत की ओर
2 min read
Knife attack on minor girl
Knife (प्रतिकात्मक तस्वीर)

जरही। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की शाम 2 बच्चों के पिता ने 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार (Knife attack on minor girl) कर दिया। इससे नाबालिग लहूलुहान होकर गिर गई। जब युवक को पुलिस पकडऩे पहुंची तो उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दरअसल आरोपी अपने 2 साथियों के साथ किशोरी के गांव पहुंचा था। यहां वह खेत में बकरियां चरा रही थी। उसे अकेली देख युवक ने छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब उसने विरोध किया तो चाकू से प्रहार कर दिया।

भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर निवासी 15 वर्षीय एक नाबालिग 3 दिसंबर की शाम खेत में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान ग्राम कोरंधा निवासी रामधारी बरगाह पिता हरलाल बारगाह 32 अपने 2 साथियों के साथ वहां पहुंचा। रामधारी 2 बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि उसने नाबालिग को अकेली (Knife attack on minor girl) देख उससे छेड़छाड़ शुरु कर दी।

जब उसने विरोध किया तो रामधारी ने जेब से सब्जी काटने वाला चाकू निकालकर उसपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। नाबालिग भागने लगी लेकिन गले पर किए गए प्रहार (Knife attack on minor girl) की वजह से वह खेत में ही लहूलुहान होकर गिर गई। उसकी दोनों हथेलियों पर 6 से अधिक गहरे घाव बन गए। यह देख आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया।

Knife attack on minor girl: शोर सुनकर पहुंचे लोग

घायल किशोरी जब चीख-पुकार मचाने लगी तो ग्रामीण वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची भटगांव पुलिस आरोपी को खोजते हुए उसके गांव पहुंची तो उसने जेब से कीटनाशक की शीशी निकालकर पी ली। वह चाकू (Knife attack on minor girl) फेंककर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिर उसे भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर हालत में किशोरी रेफर

इधर चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल किशोरी (Knife attack on minor girl) को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर में उसका इलाज जारी है। मामले में कुछ लोग एकतरफा प्रेम-प्रसंग की भी बात कर रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

मामले में घायल किशोरी (Knife attack on minor girl) के भाई की रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस ने आरोपी रामधारी बरगाह के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) तथा तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (2)(वी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
05 Dec 2025 06:46 pm
Also Read
View All