सुरजपुर

Surajpur News: छोटी बेटी के सुसाइड से सदमे में रही मां ने भी लगा ली फांसी, बड़ी बेटी कमरे में पहुंची तो नजारा देख मचाया शोर

Surajpur commits suicide news: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना से परिजनों में पसरा मातम, साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद बड़ी बेटी पहुंची थी घर
2 min read
Woman commits suicide in Surajpur
Surajpur news (Demo pic)

रामानुजनगर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पति समेत परिजनों में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका अपनी छोटी बेटी की आत्महत्या के बाद से मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहती थी। मंगलवार को वह घर में ही थी, जबकि पति बाहर बैठा था। इस बीच जब उसकी बड़ी बेटी कमरे में घुसी तो मां का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया तो पिता व पड़ोस के लोग पहुंचे। उसका शव फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के कुछ ही दिन बाद मां द्वारा यह कदम उठा लिए जाने से परिवार सदमे में है।

सूरजपुर (Surajpur suicide case) जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया निवासी विमला पति प्रकाश उम्र 50 वर्ष मंगलवार को मितानिनों की बैठक में शामिल होने गई थी। बैठक समाप्त होने के बाद वह घर लौट आई। कुछ समय बाद उसका पति मवेशी चराकर घर पहुंचा और पत्नी से बकरी को बांधने के लिए कहा। इसके बाद वह घर के बाहर बैठा रहा।

इसी दौरान उसकी बड़ी बेटी रामानुजनगर साप्ताहिक बाजार से सामान लेकर घर पहुंची। घर के भीतर जाने पर उसने देखा कि उसकी मां ने परछी के कंडी में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। बेटी के शोर मचाने पर पति समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पति ने तत्काल फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें हल्की चल रहीं थीं। इसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत (Surajpur women commits suicide) घोषित कर दिया।

Women Commits suicide: गहरे सदमे में थी

परिजन के अनुसार मृतिका विमला की छोटी बेटी ने कुछ दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide to hang) कर ली थी। इस घटना के बाद से वह गहरे सदमे में थी और अधिकांश समय उदास एवं गुमसुम रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक आघात के कारण उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Updated on:
29 Jul 2026 08:52 pm
Published on:
29 Jul 2026 08:52 pm