सुरजपुर

Mother’s Murder: मदर्स डे के दिन बेटे ने मां के सिर पर सिलबट्टे से किया प्रहार, मौत, शराब पीकर लौटा तो लगाई थी फटकार

Mother's Murder: घर में रखा सरिया बेचकर पी गया था शराब, नशे की हालत में घर लौटा तो मां ने रुपयों को लेकर की बात, इसी बीच गुस्से में वारदात को दिया अंजाम
2 min read
Raigarh Murder Case
Raigarh Murder Case(photo-patrika)

बिश्रामपुर. सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गजाधरपुर चेरवापारा में मातृ दिवस के दिन रविवार को कलयुगी पुत्र ने मामूली सी बात पर सिलबट्टे से सिर पर मारकर विधवा मां (Mother's Murder) को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वह सरिया बेचकर शराब पी गया था, घर लौटा तो मां ने उसे फटकार लगाई थी। इसी बीच गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद घर पहुंचे छोटे बेटे द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गजाधरपुर के चेरवापारा निवासी फलेन बाई पति स्व. ईश्वर प्रसाद चेरवा उम्र 45 वर्ष रविवार को घर पर थी। उसका बड़ा पुत्र 25 वर्षीय दिगंबर (Mother's Murder) शराब पीने का आदि था। वह रविवार को छड़ (सरिया) बेचकर शराब पी गया था।

घर पहुंचने पर मां ने डांट फटकार की तो वह विवाद करने लगा। इस दौरान शराब के नशे में दिगंबर ने घर में रखे सिलबट्टे से मां के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बेहोश (Mother's Murder) होकर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

छोटे बेटे ने अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के दौरान घर में एक छोटी बच्ची थी, जबकि फलेन का छोटा बेटा नमेश काम करने गया था। सूचना पर वह घर पहुंचा तो उसकी मां बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। फिर उसने मां को निजी वाहन से तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Mother's Murder) हो गई।

आरोपी को भेजा गया जेल

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और नशे का आदि है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले (Mother's Murder) में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया।

बता दें कि शराब के नशे में ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या व हिंसा की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। कई बार शराब पीने के बाद लोग अपने आप के ऊपर काबू नहीं रख पाते और अपनों का ही खून बहाते हैं। उनकी इस करतूत से परिवार बिखर जाता है।

Updated on:
12 May 2026 01:09 pm
Published on:
12 May 2026 01:09 pm
Also Read
View All
Surajpur News: रेलवे के तत्काल रिजर्वेशन टिकट के अवैध कारोबार में शामिल था बस ड्राइवर, RPF ने किया गिरफ्तार

Surajpur Bee’s Attack: पुष्प वाटिका में मधुमक्खियों का हमला, भागीं महिलाएं-बच्चियां, मची अफरातफरी, दर्जनभर घायल

Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surajpur News: शाम को घर से निकली नाबालिग लडक़ी की दूसरे दिन जंगल में मिली लाश, गले में बंधी थी रस्सी