सुरजपुर

Road Accident: एमपी के युवक की सूरजपुर में सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत

Surajpur Road accident: सूरजपुर के चांदनी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दुर्घटनाकारी पिकअप को किया जब्त, मृतक के परिजनों को दी गई सूचना
2 min read
MP man died in road accident
Road accident, दुर्घटनाग्रस्त बाइक (Photo- Patrika)

बिहारपुर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगई में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे (Road accident in Surajpur) में सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला निवासी के रूप में हुई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चांदनी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाकारी पिकअप को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।्र

बाइक क्रमांक एमपी 66 जेडएच- 9259 पर सवार व्यक्ति सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई स्थित चांदनी पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत (Bike-Pickup Collision) हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सडक़ पर दूर जा गिरा और उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला निवासी अभिसन बीयार के रूप में हुई है। पुलिस (Surajpur Police) ने मृतक के परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन वहां से रवाना हो गए।

Death in Road accident: पुलिस ने जब्त की पिकअप

हादसे के बाद पुलिस दुर्घटनाकारी पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले गई। वहीं पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले (Road accident News) की जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को पीएम पश्चात शव सौंपा जाएगा। बता दें कि तेज रफ्तार के कारण आए दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद चारपहिया व दोपहिया वाहनों की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। गंतव्य तक लोग जल्द पहुंचने के चक्कर में अपनी समेत अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।

Updated on:
30 Sept 2026 08:03 pm
Published on:
30 Sept 2026 08:03 pm