सुरजपुर

Road accident: हाइवा की टक्कर से बाइक से गिरी महिला का पहिए से कुचल गया सिर, हुई मौत, शादी समारोह में जाते समय हादसा

Road accident: बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी महिला, अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा

2 min read
Road accident
Woman dead body on the road (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की सुबह सूरजपुर जिले के लटोरी बस स्टैंड के पास एक गिट्टी लोड हाइवा वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे (Road accident) में बाइक से सडक़ पर गिरी महिला की हाइवा के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया तथा हाइवा जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

लटोरी पुलिस ने बताया कि रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगापुर निवासी 45 वर्षीय शिरोमणि पति पवन अपने रिश्तेदार बतौली बिरिमकेला निवासी शोभनाथ प्रजापति के साथ बाइक क्रमांक सीजी 15 सीयू 1251 से भटगांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल (Road accident) होने जा रही थी।

सुबह करीब 10.30 बजे जब दोनों लटोरी बस स्टैंड के पास मोहन पान दुकान के सामने पहुंचे, तभी बरियों की ओर से गिट्टी लोड कर भैयाथान की तरफ जा रहे हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 15 यूके 3219 के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर (Road accident) मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा की गति इतनी तेज थी कि बाइक सवार संभल ही नहीं पाए और महिला सडक़ पर जा गिरी। इसके बाद महिला हाइवा के पिछले पहिए के नीचे आ गई, इससे मौके पर ही उसकी मौत (Road accident) हो गई। दुर्घटना में महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया था।

Road accident: वाहन छोडक़र चालक फरार

हादसे (Road accident) के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोडक़र फरार हो गया। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। कुछ समय के लिए स्टेट हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची को शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
24 Apr 2026 09:04 pm