Road accident: ट्रेलर की टक्कर से सडक़ पर जा गिरे दोनों, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, रेफर किए जाने के बाद रास्ते में तोड़ा दम
जरही। सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही क्षेत्र में सोमवार की सुबह अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग स्थित भारत माता चौक के पास सडक़ हादसे में एसईसीएल कर्मी की मौत (Road accident) हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से शिवानी खदान में कार्यरत कॉलरी कर्मी समित लाल उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएन 9910 मध्यप्रदेश के सिंगरौली से सामान खाली कर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई 2685 में सवार एसईसीएल कर्मचारी व उनके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति सुबह करीब 8.30 बजे भारत माता चौक से गुजर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट (Road accident) में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद नागरिकों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद समित लाल की हालत नाजुक देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर किया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु (Road accident) हो गई। भटगांव पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम समस्या बन चुकी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए लोगों ने आक्रोश (Road accident) जताते हुए सडक़ पर जाम की स्थिति बना दी, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद नियंत्रित किया गया।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भारत माता चौक सहित मुख्य मार्गों पर स्पीड कंट्रोल, ब्रेकर और कड़ी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।