सुरजपुर

Stunt in car: शराब के नशे में खतरनाक ढंग से कार ड्राइव कर युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट भी की, 4 गिरफ्तार

Stunt in car: पेट्रोल पंप पर युवकों को उत्पात मचाते देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने आरोपियों की 3 कार भी की जब्त

less than 1 minute read
4 accused arrested (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाड़ापारा स्थित पेट्रोल पंप में 3 कार में सवार 4 युवकों ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। उन्होंने खतरनाक ढंग से कार ड्राइव (Stunt in car) कर सबको दहशत में डाल रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 कार भी जब्त की गई है।

28 फरवरी की रात झिलमिली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कल्याण पेट्रोल पंप ग्राम खाड़ापारा में शराब पीकर वाद-विवाद और उत्पात (Stunt in car) मचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Forest guard beaten: Video: नर्सरी में बैठे फॉरेस्ट गार्ड को 6 युवकों ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, पहले कराया डांस, फिर बेल्ट से पीटा

इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उत्पात (Stunt in car) मचा रहे निर्मल जायसवाल पिता स्व. रमेश जायसवाल उम्र 29 वर्ष, प्रीतम पिता गायत्री प्रसाद दुबे उम्र 35 वर्ष, सूरज सिंह पिता सुकुल उम्र 29 वर्ष सभी निवासी ग्राम बड़सरा शराब के नशे में मिले।

वहीं इनका एक अन्य साथी अजय चक्रधारी पिता सुदामा चक्रधारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बड़सरा भी वहां कार क्रमांक सीजी 15 ईसी 8112 में शराब पीकर आया हुआ था।

Stunt in car: सनरूफ खोलकर स्टंट, मारपीट भी

इतना ही नहीं, आरोपियों ने पेट्रोल पंप परिसर में खतरनाक तरीके (Stunt in car) से सनरूफ खोलकर वाहन चलाया और कुछ लोगों से मारपीट भी की थी। इस मामले में पुलिस ने आबकारी व एमव्ही एक्ट के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 कार जब्त की गई है।

ये भी पढ़ें

Commits suicide: शादी से पहले युवती ने मंगेतर के किराए के कमरे में जाकर की आत्महत्या, बहन को भी ले गई थी साथ

Published on:
01 Mar 2026 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर