सुरजपुर

सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! TI, SI, ASI समेत 33 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें list

Chhattisgarh Police Transfer List: सूरजपुर के नए एसपी योगेश पटेल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए हैं।
2 min read
Jul 30, 2026
Police Transfer List
Police Transfer List: सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल(photo-patrika)

Police Transfer List: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) योगेश पटेल ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक (TI), उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सूरजपुर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Police Transfer List: कई थाना और चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर सहित कई थाना और चौकी क्षेत्रों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से विभिन्न थानों और चौकियों में कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने प्रशासनिक दृष्टि से इस फेरबदल को महत्वपूर्ण बताया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरण का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, कार्यों में पारदर्शिता लाना और पुलिसिंग को जनोन्मुख बनाना है। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि जिले में पुलिस व्यवस्था और मजबूत हो सके।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि आदेश के पालन में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित इकाइयों को भी निर्देशित किया गया है कि वे कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें।

पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बने तबादले

एक साथ बड़ी संख्या में हुए तबादलों के बाद पुलिस महकमे में इसकी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि नए एसपी जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जिले की पुलिसिंग और आम जनता को मिलने वाली सेवाओं पर भी देखने को मिल सकता है।

Updated on:
30 Jul 2026 02:37 pm
Published on:
30 Jul 2026 02:36 pm