सूरत से होकर गुजरने वाली आठ गाडिय़ां शामिल, प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को होगा लाभ
सूरत.
पश्चिम रेलवे ने अक्टूबर में सत्रह जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोडऩे का निर्णय किया है। इनमें ज्यादातर तृतीय श्रेणी शयनयान कोच शामिल हैं। कुछ गाडिय़ों में द्वितीय श्रेणी शयनयान कोच भी लगाए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान बान्द्रा टर्मिनस से ८ से २९ अक्टूबर तथा हिसार से 9 से ३० अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा। 19061/19062 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान बांद्रा टर्मिनस से 4 से 25 अक्टूबर तथा रामनगर से 5 से 26 अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा। 22931/22932 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 अक्टूबर तथा जैसलमेर से 6 से 27 अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा।
22933/22934 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान बांद्रा टर्मिनस से 8 से 29 अक्टूबर तथा जयपुर से 9 से 30 अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा। 19041/19042 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान बांद्रा टर्मिनस से 5 से 28 अक्टूबर तथा गाजीपुर से 7 से 30 अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा। 22935/22936 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 अक्टूबर तथा पालिताना से 6 से 27 अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा।
12490/12489 दादर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान दादर से 3 से 31 अक्टूबर तथा बीकानेर से 2 से 30 अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा। 12905/12906 पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान पोरबंदर से 3 से 31 अक्टूबर तथा हावड़ा से 5 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक जोड़ा जायेगा।
इसके अलावा 22911/22912 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस, 19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 19313/19314 इंदौर-राजेन्द्रनगर टर्मिनस एक्सप्रेस, 19321/19322 इंदौर-राजेन्द्रनगर टर्मिनस एक्सप्रेस, 19409/19410 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, 19421/19422 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, 19403/19404 अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, 19601/19602 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और 12719/12720 जयपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त तृतीय एसी शयनयान जोड़ा जाएगा।
एसी डबल डेकर से एक कोच हटाया
पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और मुम्बई के बीच चलने वाली 12931/12932 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी डबल डेकर एक्सप्रेस से अस्थाई तौर पर एक डबल डेकर एसी चेयरकार कोच हटाने का निर्णय किया है। यह कोच मुंबई सेंट्रल से एक से 31 अक्टूबर तथा अहमदाबाद से एक से 31 अक्टूबर तक के लिए हटाया गया है। अब यह ट्रेन 12 डिब्बों के साथ चलेगी।